Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»महाकुंभ के दौरान घर बैठे कर सकते हैं कल्पवास? जानें क्या कहते हैं हमारे शास्त्र और पुराण
    धर्म

    महाकुंभ के दौरान घर बैठे कर सकते हैं कल्पवास? जानें क्या कहते हैं हमारे शास्त्र और पुराण

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाकुंभ के दौरान घर बैठे कर सकते हैं कल्पवास? जानें क्या कहते हैं हमारे शास्त्र और पुराण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाकुंभ में दुनियाभर से लोग संगम में डुबकी लगाने आते हैं. प्रयागराज महाकुंभ के पहले दिन अमृत स्नान में करोड़ों श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान कर पुण्य प्राप्त किया. वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कल्पवास व्रत भी रखते हैं. बाताया जाता है कि माघ महीने में कल्पवास करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है लेकिन यह एक महीने की कठोर तपस्या और साधना होती है. वहीं कल्पवास क्यों किया जाता है क्या है इसे करने का कारण, इसके बारे में पंडित रमाकांत मिश्रा से विस्तार से जानते हैं और यह भी जानेंगे कि क्या घर पर रहकर भी कल्पवास किया जा सकता है.

    क्या है कल्पवास करने का कारण
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में हजारों की संख्या में लोग कल्पवास करने आते हैं. कल्पवास करने वाले लोगों का मकसद सिर्फ एक होता है, वो हे आत्मा की शुद्धि और परमात्मा के करीब जाना. इसके लिए लोग माघ का पवित्र महीना या महाकुंभ का समय चुनते हैं. लेकिन कई लोग इस अवस्था में रहते हैं कि उनके लिए इन दिनों में जाकर कल्पवास करना मुश्किल होता है और वे चाहकर भी नहीं जा पाते, तो ऐसे में उनके मन में सवाल होता है कि क्या महाकुंभ या माघ मेले के दौरान घर पर रहकर कल्पवास किया जा सकता है.

    क्या घर पर किया जा सकता है कल्पवास?
    वैसे तो कल्पवास सिर्फ महाकुंभ क्षेत्र या किसी पवित्र नदी के किनारे ही किया जा सकता है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति महाकुंभ क्षेत्र तक जाने में समर्थ नहीं है तो ऐसे में घर में कल्पवास जैसा जीवन जीने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन कल्पवास के नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है. लेकिन घर पर कल्पवास करने में बहुत कठिनाईयां आती हैं क्योंकि कल्पवास के नियम बहुत ही कठोर होते हैं, जिनका पालन घर में करना संभव नहीं हो पाता.

    ये रहे घर में कल्पवास जैसा जीवन जीने के नियम

    – अगर कोई भी व्यक्ति घर पर कल्पवास जैसा जीवन जीना चाहता है तो उसे सबसे पहले जल्दी उठकर गंगाजल मिलाकर जल से स्नान करना चाहिए.

    – इसके बाद नियमित रुप से पूजा-पाठ, ध्यान और भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए.

    – कल्पवास के दौरान सिर्फ सात्विक और शुद्धता से बना भोजन करना चाहिए.

    – जब आप कल्पवास का पालन कर रहे हैं तो आपको मन में बुरे विचारों को त्यागकर धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए.

    – इस दौरान जरूरतमंदों की सेवा करें और उन्हें सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य करें.

    – कल्पवास के दौरान अनुशासन में रहें व जितना हो सके मौन व्रत का पालन करें.

    – इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं से दूरी बनाकर रखें.

    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.