Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड की जोस बटलर के हाथों में, पहला T20 मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में
    खेल

    भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड की जोस बटलर के हाथों में, पहला T20 मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड की जोस बटलर के हाथों में, पहला T20 मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. बुधवार 22 जनवरी को होने वाले मैच से पहले दोनों टीमों की तैयारी पूरी हो गई है. भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड की जोस बटलर के हाथों में है. दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज में शुरुआत करना चाहेंगी. बारबाडोस में T20 विश्व कप जीतने के बाद से डिफेंडिंग चैंपियन भारत कोई सीरीज नहीं हारा है. 5 मैचों की सीरीज के लिए टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी सबसे बड़ी खबर है. टेस्ट टीम के प्रमुख सदस्य यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है, जबकि हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी की टीम में वापसी हुई है. ध्रुव जुरेल टीम में नया चेहरा हैं, जिन्होंने जितेश शर्मा की जगह दूसरे विकेटकीपर के रूप में जगह बनाई है.

    पिच और वेदर रिपोर्ट

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हमेशा रन बरसते हैं. यहां आईपीएल के दौरान भी बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिले थे. ईडन गार्डन बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों के लिए जाना जाता है. मैच में ओस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. यहां रन चेज काफी आसान होगा. जहां तक मैच के दौरान मौसम की बात है तो उसे साफ रहने का अनुमान लगाया गया है. बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है और तापमान 16 से 27 डिग्री सेल्सियस  के बीच रहने की संभावना है.

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती.

    इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, गस एटकिंसन, रेहान अहमद, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.