Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»जलगांव ट्रेन हादसा: चायवाले की वजह से 13 लोगों की जान गई, डिप्टी सीएम का बड़ा खुलासा
    राज्य

    जलगांव ट्रेन हादसा: चायवाले की वजह से 13 लोगों की जान गई, डिप्टी सीएम का बड़ा खुलासा

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जलगांव ट्रेन हादसा: चायवाले की वजह से 13 लोगों की जान गई, डिप्टी सीएम का बड़ा खुलासा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। Jalgaon Train Tragedy। महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्री इतना डर गए कि वह चलती ट्रेन से ही कूदने लगे।

    इसी बीच बगल की पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। ट्रेन से कूदने वाले कई लोग कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 30 से 40 लोग ट्रेन से कूद पड़े थे। यह हादसा जलगांव की पाचोरा तहसील के परधाडे गाव के पास हुआ।

    वरिष्ठ रेल अधिकारी ने जानकारी दी कि 'पुष्पक एक्सप्रेस के एक डिब्बे के अंदर 'हॉट एक्सल' या 'ब्रेक-बाइंडिंग' (जैमिंग) के कारण चिंगारी उठी, जिससे कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने जंजीर खींची और उनमें से कुछ पटरी से नीचे कूद गये। उसी समय बगल के ट्रैक से दूसरी ट्रेन गुजर रही थी।'

    चाय वाले ने फैलाई थी अफवाह: अजित पवार
    अजित  पवार ने कहा कि यह अफवाह दो व्यक्तियों उधल कुमार और विजय कुमार ने फैलाई। दोनों एक चाय वाले की बात में आ गए। सबसे पहले चाय वाले ने अफवाह फैलाई कि ट्रेन में आग लग गई है।  इसके बाद ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उस चायवाले ने खुद ही चेन खींच दी। जब ट्रेन धीमी होने लगी तो यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे।

    पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने कहा, ''रेलवे हादसे के बाद प्रशासन और अन्य बल सक्रिय हो गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। श्रावस्ती के उधल कुमार और विजय कुमार ट्रेन में सवार थे। वे ट्रेन में यात्रा कर रहे थे।  जनरल बोगी और ऊपरी बर्थ पर बैठे थे। पेंट्री से एक चाय बेचने वाले ने बोगी में आग लगने के बारे में चिल्लाया, दोनों ने यह सुना और घबरा गए।"

    अजित पवार ने आगे कहा"कुछ यात्री खुद को आग से बचाने के लिए चलती ट्रेन से बाहर कूद गए, लेकिन ट्रेन अच्छी गति से चल रही थी इसलिए एक व्यक्ति ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई। कई यात्री ट्रेन से उतर गए और आगे बढ़ गए रेलवे ट्रैक पार कर रहा थे। इसी सामने वाली पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस बहुत तेज गति से आई और रेलवे ट्रैक पार कर रहे यात्रियों को टक्कर मार दी।"

    13 मृतकों में 10 की हुई पहचान
    डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मारे गए 13 लोगों में से कुल 10 मृतकों की पहचान हो चुकी है जबकि तीन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायलों की कुल संख्या 10 है, जिनमें से 8 पुरुष हैं जबकि दो महिलाएं हैं और उनका जलगांव के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    मृतकों के परिवार वालों को दी जाएगी  1.5 लाख अनुग्रह राशि
    घायल व्यक्तियों को जलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। रेल मंत्रालय ने जलगांव ट्रेन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के लिए 1.5-1.5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

    रेल मंत्री कार्यालय ने कहा, "जलगांव ट्रेन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 5,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.