Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»कोलकाता में पहले T20 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर बनाया नया रिकॉर्ड
    खेल

    कोलकाता में पहले T20 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर बनाया नया रिकॉर्ड

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोलकाता में पहले T20 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर बनाया नया रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs ENG 1st T20: टीम इंडिया सातवें आसमान पर है और हो भी क्यों ना इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में जोरदार जीत जो मिली है. टीम इंडिया ने कोलकाता में इंग्लैंड का जो हाल किया है, उसे बस हराना नहीं बल्कि विरोधी को पूरी तरह से फोड़ना कहते हैं. भारतीय टीम ने 43 गेंद पहले अपनी जीत की स्क्रिप्ट लिखी. जो कि T20I मैच में बचे हुए गेंदों के लिहाज से इंग्लैंड पर उसकी सबसे बड़ी जीत है. ये जीत उसके गेंदबाजों की बेमिसाल प्लानिंग और बल्लेबाजों की विस्फोटक इनिंग का नतीजा है. इस तूफानी जीत को दर्ज करने के दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है.

    भारत ने रनचेज में तोड़ा रिकॉर्ड
    मुकाबले में टॉस जीत कर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनका फैसला रंग भी लाया. अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरते हुए भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 20 ओवर में 132 रन पर रोक दिया. इंग्लैंड के एकमात्र सफल बल्लेबाज उसके कप्तान जोस बटलर रहे, जिन्होंने 44 गेंदों पर 68 रन बनाए. बहरहाल, भारत को 133 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने सिर्फ चेज नहीं किया बल्कि ऐसा करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया.

    7 साल से दर्ज रिकॉर्ड अब भारत का हुआ
    भारत ने इंग्लैंड से मिले 133 रन के लक्ष्य को 12.5 ओवर में चेज किया, जो कि इंग्लैंड के खिलाफ T20I में 130 प्लस स्कोर का किसी भी टीम की तरफ से किया सबसे तेज चेज हैं. इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 7 साल पहले यानी साल 2018 में मेलबर्न में खेले T20 में इंग्लैंड के खिलाफ 130 प्लस का स्कोर 14.5 ओवर में चेज किया था.

    भारत का सबसे तेज 130+ रन चेज
    खुद टीम इंडिया का भी ये T20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम के खिलाफ किया सबसे तेज 130 प्लस चेज है. भारत ने इससे पहले 130 प्लस रन सबसे तेज नामीबिया के खिलाफ साल 2021 में किए थे. तब उसने 15.2 ओवरों में ये कारनामा किया था. कोलकाता में पहला T20 जीतकर भारत ने 5 मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच अब दूसरा T20 मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.