Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»मनोरंजन»सैफ अली खान पर हमले के बाद ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को मिला 1 लाख रुपये का इनाम
    मनोरंजन

    सैफ अली खान पर हमले के बाद ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को मिला 1 लाख रुपये का इनाम

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सैफ अली खान पर हमले के बाद ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को मिला 1 लाख रुपये का इनाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सैफ अली खान  पर हमले को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। हॉस्पिटल में 6 दिन बिताने के बाद हाल ही में सैफ की घर वापसी हुई है। इस पूरे मामले में एक्टर को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। 
    दरअसल भजन ने समय रहते सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल तक पहुंचाया, यहां उनका इलाज हो सका। हाल ही में एक यूट्यूबर की तरफ से भजन को 11 हजार का इनाम मिला था। अब सिंगर मीका सिंह ने ऑटो ड्राइवर को 1 लाख रुपये देने का एलान किया है।

    मीका सिंह ऑटो ड्राइवर को देंगे 1 लाख रुपये
    21 जनवरी को सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान एक्टर ने ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं। इस बीच सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई है कि सैफ को इस ऑटो ड्राइवर को इनाम के तौर पर बड़ी धनराशि देनी चाहिए।

    इस मामले को लेकर बुधवार को मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने 11 लाख का इनाम देने की मांग की है। गायक ने लिखा है-
    मुझे लगता है कि इस ऑटो ड्राइवर को 11 हजार नहीं बल्कि 11 लाख का इनाम देना चाहिए। उन्होंने हीरो की तरह बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की जान बचाने में भागेदारी निभाई है।

    मेरा सभी लोगों से निवेदन है कि कृपया इनकी (ऑटो ड्राइवर) की कॉन्टेक्ट डिटेल्स मुझे, ताकि मैं इन्हें इनाम के तौर पर 1 लाख रुपये दे सकूं।

    इस तरह से मीका सिंह ने ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को बड़ा इनाम देने का एलान किया है। सोशल मीडिया पर मीका के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

    मुंबई पुलिस की तरफ से सैफ को सुरक्षा
    बता दें कि सैफ अली खान अटैक मामले पर मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है। 19 जनवरी को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और उससे पूछताछ भी जारी है। इस बीच जब तक इस केस की जांच चलेगी, तब तक मुंबई पुलिस की तरफ से सैफ अली खान और उनकी फैमिली को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। जिसके लिए कुछ जवानों को सैफ के घर के बाहर भी रखा जा सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    March 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.