Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»सीएम योगी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था और घुसपैठियों पर उठाए सवाल, केजरीवाल ने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्रालय जिम्मेदार’
    राज्य

    सीएम योगी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था और घुसपैठियों पर उठाए सवाल, केजरीवाल ने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्रालय जिम्मेदार’

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम योगी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था और घुसपैठियों पर उठाए सवाल, केजरीवाल ने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्रालय जिम्मेदार’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार चरम पर है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली के चुनावी रण में एंट्री हो गई है. उन्होंने गुरुवार को जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AAP सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर घुसपैठियों को मदद करने से लेकर कानून व्यवस्था तक पर हमला बोला. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी पर पलटवार किया है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की कानून व्यवस्था की आलोचना करने पर पलटवार किया और कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है. उन्हें इसे सुधारने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को मार्गदर्शन देना चाहिए. मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'योगी जी भी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. मैं योगी जी से सहमत हूं कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बहुत खराब है.'

    केजरीवाल ने योगी से कहा
    दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'योगी जी ने कहा कि उन्होंने यूपी में बदमाशों का सफाया कर दिया. लेकिन दिल्ली में बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं. सड़कों पर फायरिंग हो रही है. महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं.' उन्होंने कहा कि, 'मैं योगी जी से कहना चाहूंगा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था अमित शाह के अधीन है. उन्हें अमित शाह के साथ बैठकर उनका मार्गदर्शन करना चाहिए, उन्हें समझाना चाहिए कि कानून व्यवस्था को कैसे दुरुस्त किया जाए.'

    दिल्ली के सुरक्षा हालात पर उठाया सवाल
    केजरीवाल की यह टिप्पणी सीएम योगी द्वारा अवैध प्रवासियों और अन्य मुद्दों पर दिल्ली की AAP सरकार की आलोचना करने के बाद आई है. गुरुवार को जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में रैली के दौरान सीएम योगी ने केजरीवाल की AAP सरकार पर 2020 में बांग्लादेशी घुसपैठियों की मदद से दंगे भड़काने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'बांग्लादेशी घुसपैठियों की मदद से उनके पार्षदों और अधिकारियों ने मिलकर 2020 में दंगे भड़काए. उन्होंने शाहीन बाग में अराजकता और गुंडागर्दी की.'

    डबल इंजन सरकार बनाने की अपील
    सीएम योगी ने कहा कि आज अगर AAP उन राज्यों को देखें जहां BJP की डबल इंजन सरकार सत्ता में है, तो AAP को वहां स्वच्छ वातावरण मिलेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएं और बुनियादी सुविधाएं प्राप्त करें और दिल्ली को फिर से इंद्रप्रस्थ बनाने की दिशा में आगे बढ़ें. दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी.

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.