Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»सात समुंदर पार से आया राम भक्त, प्राण प्रतिष्ठा से पहले झूम-झूमकर गा रहा भजन; VIDEO…
    विदेश

    सात समुंदर पार से आया राम भक्त, प्राण प्रतिष्ठा से पहले झूम-झूमकर गा रहा भजन; VIDEO…

    By January 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सात समुंदर पार से आया राम भक्त, प्राण प्रतिष्ठा से पहले झूम-झूमकर गा रहा भजन; VIDEO…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को भव्य आयोजन के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा।

    इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए न सिर्फ देश से बल्कि सात समुंदर पार से भी भक्तगण अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे ही एक भक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है।

    यह भक्त यूरोप के देश हंगरी से अयोध्या पहुंचे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जहां अयोध्या की गलियां राममय हो गई हैं, ऐसे में यह राम भक्त भी झूम-झूमकर राम भजन गाते नजर आ रहे हैं। 

    एक वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई की एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें हंगरी से आए एक राम भक्त अन्य भक्तों के साथ ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते नजर आ रहे हैं।

    उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

    श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज पांचवें दिन सुबह नौ बजे से जारी रहा। आज का पूजा अनुष्ठान शाम तक चला। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी को दोपहर बाद सरयू नदी से प्रारम्भ हुआ था और 17 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति का मंदिर परिसर में आगमन हुआ था।

    प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में रामलला के विग्रह के अधिवास के साथ आज मुख्यतः वास्तु पूजा चल रही है। इस पूजा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से अनिल मिश्र सपरिवार और विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष और अन्य लोग पूजा कर रहे हैं। 

    प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रीरामलला की मुख्य प्रतिमा गर्भ गृह में विराजमान है और विविध अधिवास में है। आज रामलला के विग्रह को पहले शर्करा अधिवास और फलाधिवास में रखा गया। इसके बाद 81 कलशों में एकत्रित अन्य औषधियुक्त जल से स्नान कराया गया।

    फिर विग्रह को पुष्पाधिवास में रखकर आज की अधिवास प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कल 21 जनवरी को भी विग्रह के अधिवास की प्रक्रिया जारी रहेगी।

    रामलला का पुराना विग्रह अभी पहले की तरह विद्यमान है। उचित समय पर उसे पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ मंदिर में विराजमान किया जाएगा। 

    फूलों सज गया मंदिर
    मंदिर के ऊपरी हिस्से को भी बेहद खूबसूरत अंदाज में संवारा जा रहा है। इस काम के लिए तमाम कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अंदरूनी भाग में भी फूल लगाए गए हैं।

    मूल रूप से पीले, सफेद, बैंगनी और लाल रंग के फूलों को प्रमुखता दी जा रही है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा में अब मात्र दो ही दिन का समय बाकी रह गया है।

    ऐसी है मंदिर की बनावट
    गौरतलब है कि राम मंदिर को शास्त्रीय परंपरा के अनुसार नागर शैली में बनाया गया है। इसकी लंबाई पूर्व से पश्चिम 380 फीट, जबकि चौड़ा 250 फीट है।

    वहीं, मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है। वास्तुकला की नागर शैली की उत्पत्ति उत्तर भारत में हुई है। इस शैली में बनाए गए मंदिरों के पिरामिड काफी ऊंचे होते हैं और इन्हें शिखर कहा जाता है।

    मंदिर के शीर्ष पर कलश बने होते हैं। राम मंदिर के पिलर्स और दीवारों पर देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए हैं। मंदिर कुल तीन मंजिलों का है और हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है। इसमें कुल 392 पिलर्स और 44 दरवाजे हैं।

    पीएम मोदी कर रहे अनुष्ठान
    राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान होंगे। पीएम मोदी भी 11 दिन का अनुष्ठान कर रहे हैं। 

    इन दिनों वह मात्र नारियल पानी पी रहे हैं और जमीन पर कंबल बिछाकर सो रहे हैं। इसके अलावा ब्रह्ममुहूर्त में उठकर विशेष मंत्र का जाप भी कर रहे हैं।

    अयोध्या में कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है और इसे सजाया संवारा जा रहा है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नरेंद्र योगी खुद अयोध्या पहुंचे थे और तैयारियों का जायजा लेने के साथ जरूरी दिशानिर्देश भी दिए थे।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.