Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»30 लाख की आबादी वाले देश के खिलाड़ी ने जीता बड़ा ICC अवॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ
    खेल

    30 लाख की आबादी वाले देश के खिलाड़ी ने जीता बड़ा ICC अवॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    30 लाख की आबादी वाले देश के खिलाड़ी ने जीता बड़ा ICC अवॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद हर साल के अंत में वार्षिक पुरस्कारों के लिए नामांकन की घोषणा करती है और नए साल की शुरुआत में विजेताओं के नाम घोषित किए जाते हैं। इस बार भी ICC 24 से 28 जनवरी के बीच ICC अवार्ड्स के विजेता खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर रही है। ICC द्वारा ICC मेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर की पहली घोषणा 26 जनवरी को की गई थी। नामीबिया का एक स्टार खिलाड़ी यह पुरस्कार जीतने में कामयाब रहा। खास बात यह है कि इस खिलाड़ी ने दूसरी बार यह पुरस्कार जीता है।

    ICC मेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर

    2024 ICC मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता है। गेरहार्ड इरास्मस के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा था। उन्होंने वनडे के साथ-साथ टी20 फॉर्मेट में भी अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसकी बदौलत वह यह पुरस्कार जीतने में कामयाब रहे। गेरहार्ड इरास्मस को दूसरी बार ICC मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। इससे पहले साल 2024 में भी वे इस अवॉर्ड को जीतने में सफल रहे थे। साल 2024 में गेरहार्ड इरास्मस ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 25 मैचों में 727 रन बनाए और 36 विकेट लिए थे। इस दौरान गेरहार्ड इरास्मस ने 12 वनडे मैचों में 33.09 की औसत से 364 रन बनाए और 22.38 की औसत से 18 विकेट लिए थे। वहीं टी20 में गेरहार्ड इरास्मस ने 13 मैचों में 33.00 की औसत से 363 रन बनाए और 13.61 की औसत से 18 विकेट लिए थे।

    ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी

    आपको बता दें, गेरहार्ड इरास्मस भी एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, वे एक से ज्यादा बार ICC मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रेयान टेन डोशेट यह कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने तीन बार आईसीसी पुरुष एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.