Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बड़ा अपडेट: बड़े नेताओं और अफसरों के हनी ट्रैप मामले, कमल नाथ ने दिए थे साक्ष
    मध्यप्रदेश

    बड़ा अपडेट: बड़े नेताओं और अफसरों के हनी ट्रैप मामले, कमल नाथ ने दिए थे साक्ष

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बड़ा अपडेट: बड़े नेताओं और अफसरों के हनी ट्रैप मामले, कमल नाथ ने दिए थे साक्ष
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: मध्य प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा देने वाले हनी ट्रैप मामले में बड़ा अपडेट आया है। कोर्ट ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब इस मामले में नियमित सुनवाई होगी, जिससे कई बड़े नेता-नौकरशाह आदि बेनकाब हो सकते हैं। 2019 में इंदौर नगर निगम के सिटी इंजीनियर ने ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद इस सेक्स स्कैंडल की हकीकत सामने आई थी। खास बात यह है कि प्रदेश की राजनीति को हिला देने वाले और नौकरशाहों की नींद उड़ाने वाले हनी ट्रैप मामले में पूर्व सीएम कमल नाथ ने भी अहम बात कही थी। उन्होंने इसकी सीडी देखने का दावा किया था। एमपी के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में अब कोर्ट में हर दिन नए खुलासे होंगे। हनी ट्रैप के पीछे के नौकरशाह और नेताओं को मामले से बाहर रखने वाली पुलिस भी बेनकाब होगी। विशेष कोर्ट ने अटकी प्रक्रिया को तेज करते हुए शनिवार को मुख्य आरोपी समेत 8 के खिलाफ आरोप तय कर दिए। अब मामले की नियमित सुनवाई होगी। विशेष न्यायाधीश डीपी मिश्रा ने आरोपी मोनिका उर्फ ​​सीमा यादव, आरती दयाल, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी, श्वेता विजय जैन, रूपा अहिरवार, अभिषेक ठाकुर और ओमप्रकाश के खिलाफ आरोप तय किए। कोर्ट ने कहा, भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी/385, 120बी/389, 467, 468 और 471 के तहत अपराध स्पष्ट हैं। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी की वकील पूर्वी असाटी ने इसे मानने से इनकार कर दिया।

    सरकार गिराने की भी चर्चा

    मामला सामने आते ही प्रदेश में हड़कंप मच गया था। तब तत्कालीन कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कहा था- भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची थी। सभी नेताओं और नौकरशाहों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की थी। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस अपने लोगों के चरित्र पर सवाल उठा रही है।

    कमल नाथ ने कहा था- मैंने सीडी देखी है

    पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम दावा किया था और कहा था कि इसकी सीडी है। इस पर टीम गठित की गई थी। यह मामला कोर्ट भी पहुंचा था। कमल नाथ ने कहा था कि मैंने सीडी भी देखी है।

    8 आरोपियों में 6 महिलाएं

    पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 8 को आरोपी बनाया था। आरती, मोनिका, श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी, ड्राइवर ओमप्रकाश कोरी को भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में सभी को जमानत मिल गई। मामले में अभिषेक ठाकुर और रूपा भी आरोपी हैं।

    बड़े अफसरों और नेताओं से सांठगांठ, फिर सरकारी ठेके लेना

    जब मामला सामने आया तो पता चला कि आरोपी महिलाओं की मप्र के कई बड़े अफसरों से सांठगांठ थी। एनजीओ की आड़ में अफसरों को फंसाकर करोड़ों के ठेके लिए गए। बिना काम किए भुगतान भी कर दिया गया। शिकायतकर्ता हरभजन सिंह ने भोपाल में महिलाओं से मुलाकात भी की थी। आरोप है कि नगर निगम से ठेके दिलाने के लिए लड़कियों ने हरभजन सिंह से दोस्ती की। जब उन्हें ठेके नहीं मिले तो उन्होंने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने हरभजन सिंह को दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था। इसका इस्तेमाल कई संस्थानों और होटलों में किया गया।

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.