Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»विष्णु जी को प्रिय ये पौधा, घर में लगाने की ना करें गलती वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी
    धर्म

    विष्णु जी को प्रिय ये पौधा, घर में लगाने की ना करें गलती वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विष्णु जी को प्रिय ये पौधा, घर में लगाने की ना करें गलती वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धार्मिक मान्यताओं में केले के पेड़ का बहुत अधिक महत्व माना गया है. बृहस्पतिवार (गुरुवार) के दिन केले के पेड़ की पूजा का विधान है, इस दिन जो लोग भगवान विष्णु के निमित्त व्रत पूजा करते हैं, वे लोग इस दिन केले के पेड़ की पूजा भी करते हैं. इसके अलावा भी केले का पत्ते कई जगहों पर काम में लिये जाते हैं, खासकर मांगलिक कार्यों में क्योंकि केले के पत्ते बहुत ही शुभ व पवित्र माने जाते हैं. वहीं कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि जब केले का पेड़ इतना पवित्र होता है तो फिर इसे घर में क्यों नहीं लगाया जाता. ऐसे में जानते हैं

    क्या कहती है पौराणिक कथा
    पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान श्रीविष्णु और मां लक्ष्मी का विवाह हो रहा था तब वहां मौजूद देवताओं ने धन की देवी लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी (दरिद्रता) का मजाक बनाया और इसी बात से दरिद्रता को बहुत दुख पहुंचा और जब परेशान दरिद्रता भगवान श्रीहरि के पास पहुंची तो उन्होंने दरिद्रता को अपनी शरण में ले लिया, क्योंकि भगवान तो सबको अपनी शरण में ले लेते हैं. उनके लिए सब समान होते हैं. इसके बाद दरिद्रता को विष्णु जी ने वरदान दिया कि आज के बाद से दरिद्रता का वास केले के पेड़ में रहेगा. साथ ही जो व्यक्ति केले के पेड़ की पूजा सच्चे मन से पूजा करेगा उसे मेरी कृपा अवश्य मिलेगी.

    यही कारण है कि केले का पेड़ घर के अंदर रखने से स्वतः ही दरिद्रता प्रवेश कर लेती है. और जाने अनजाने परेशानियां एक के बाद एक घर में आने लगती है. इसलिए केले के पेड़ को घर में रखने की मनाही होती है.

    शास्त्रों में भी मिलता है वर्णन
    शास्त्रों में भी इस बात का वर्णन मिलता है कि अगर कोई अपने घर में केले का पेड़ लगाता है तो उसका धन व्यर्थ की चीजों में खर्च होने लगता है. यही कारण है कि वास्तुशास्त्र में भी कहा जाता है कि केले के पेड़ के नीचे बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए.

    मांगलिक कार्यक्रमों में केले का पेड़ लगाना शुभ
    घर में भले ही केले का पेड़ लगाना अशुभ माना जाता है, लेकिन मांगलिक व धार्मिक अनुष्ठानों में केले के पेड़ को लगाना बहुत शुभ माना जाता है. इसलिए वास्तु में भी इस चीज की सलाह दी जाती है कि अगर कोई व्यक्ति केले के पेड़ को लगाना चाहता है तो उसे घर में नहीं बल्कि खुली जगह में लगाएं.

    बेहद गुणकारी होता है केले का पेड़
    केले का पेड़ बहुत ही गुणकारी माना जाता है. इसके पत्तों पर भोजन करने से व्यक्ति को किसी तरह की बीमारी नहीं होती और शरीर रोग और कष्ट मुक्त रहता है. बता दें कि कई मंदिरों और खाने के भंडारे में आज भी केले के पत्ते को इस्तेमाल किया जाता है.

    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.