Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»ICC Champions Trophy 2025: मोहसिन रजा नकवी ने भारत पर हमला करते हुए कहा- हम पूरी तरह तैयार हैं
    खेल

    ICC Champions Trophy 2025: मोहसिन रजा नकवी ने भारत पर हमला करते हुए कहा- हम पूरी तरह तैयार हैं

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ICC Champions Trophy 2025: मोहसिन रजा नकवी ने भारत पर हमला करते हुए कहा- हम पूरी तरह तैयार हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा पिछले कई महीनों से विवादित बना हुआ है. अभी कुछ सप्ताह पहले हाइब्रिड मॉडल को लेकर बहस छिड़ी हुई थी, लेकिन अब मैदानों की तैयारी पूरी ना होने के कारण पीसीबी पर सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले रावलपिंडी, कराची और लाहौर में खेले जाएंगे. इन मैदानों की तस्वीर सामने आती रही हैं. कहीं निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, कहीं बैठने की व्यवस्था अच्छी नहीं है. तो कहीं निर्माण कार्य के कारण बजरी फैली हुई है. अब PCB चीफ मोहसिन रजा नकवी ने इस विषय पर बयान जारी किया है.

    मीडिया से वार्ता के दौरान मोहसिन रजा नकवी ने कहा, "सरहद पार बैठे ऐसे बहुत लोग हैं, जो कहते रहे कि चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान से बाहर किसी दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया जाएगा. क्योंकि मैदान समय रहते तैयार नहीं हो पाए. मगर मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि हम ट्राई सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं."

    मोहसिन रजा नकवी ने बिना नाम लिए भारत पर निशाना साधते हुए कहा, " बॉर्डर के उस पार बैठे काफी सारे लोग हमारे मैदान और व्यवस्था में छोटी से छोटी कमी निकालने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं मिलने वाला. हम सभी टीमों का स्वागत करेंगे, टीमों की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे और व्यवस्था का खास ख्याल रखेंगे. PCB की पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है कि टूर्नामेंट सुचारू रूप से हो सके."

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीते शुक्रवार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी. चैंपियंस ट्रॉफी में पाक टीम की कमान मोहम्मद रिजवान संभालेंगे, वहीं टीम में फखर जमान की वापसी हुई है. जिन्होंने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़ा था. टीम के स्टार बल्लेबाज सैम अय्यूब चोट के कारण स्क्वाड में प्रवेश नहीं पा सके.

    पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.