Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»देवी-देवताओं के संग मंडी में सजेगा ‘देव कुंभ’, गूंजेगा शाही शंखनाद;
    धर्म

    देवी-देवताओं के संग मंडी में सजेगा ‘देव कुंभ’, गूंजेगा शाही शंखनाद;

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देवी-देवताओं के संग मंडी में सजेगा ‘देव कुंभ’, गूंजेगा शाही शंखनाद;
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी शहर में इसका सबसे बड़ा महोत्सव, यानी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव, जल्द ही सजने वाला है. इसे देव कुंभ भी कहा जाता है. इस महोत्सव के साथ कुछ पुरानी सभ्यताएं और परंपराएं भी जीवित रहती हैं, जो आज भी मंडी में पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जाती हैं. दरअसल, मंडी राजवंश द्वारा शिवरात्रि पर्व मनाने की परंपरा शुरू हुई थी. स्थानीय राजा द्वारा आस-पास के देवी-देवताओं को इस महोत्सव में आमंत्रित किया जाता था. समय के साथ भले ही बहुत कुछ बदल गया हो, लेकिन छोटी काशी में शुरू हुई यह सांस्कृतिक सभ्यता और भी समृद्ध होती गई.

    आज यह परंपरा इतनी व्यापक हो चुकी है कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव में 216 से ज्यादा देवी-देवता शामिल होते हैं. इन देवी-देवताओं के आदर-सत्कार की पूरी व्यवस्था अब जिला प्रशासन, मंडी द्वारा की जाती है.

    निकाली जाती हैं शाही जलेब
    अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में सबसे बड़ा पद मंडी के राजा कृष्ण रूप माधव राय का होता है. उनके सम्मान में तीन शाही जलेब निकाली जाती हैं. इस जलेब (शाही जुलूस) में स्कूल के बच्चे, पुलिस बैंड, देवी-देवताओं की शोभायात्रा और राजा माधव राय की पालकी शामिल होती है. यह जुलूस राजमहल से निकलकर पड्डल मैदान (मेला स्थल) तक पहुंचता है. यह प्रक्रिया पुराने समय के शाही जुलूस की परंपरा पर आधारित है. अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत, मध्य और समापन पर तीन शाही जलेब निकाली जाती हैं. अंतिम जलेब के साथ शिवरात्रि महोत्सव का औपचारिक समापन होता है.

    इतिहासकार ने बताया महोत्सव का महत्व
    यह रीति-रिवाज मंडीवासियों ने जिला प्रशासन की मदद से संजो कर रखे हैं. इसमें निरंतर व्यवस्थाएं सुदृढ़ होती जा रही हैं और हर साल इस महोत्सव को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती. आकाश शर्मा के अनुसार, यह महोत्सव पुरानी संस्कृति को सहेजने का कार्य करता है. इसमें जिले भर से 216 से ज्यादा देवी-देवता भाग लेने पहुंचते हैं, जिनका आदर-सत्कार मंडीवासी सात दिनों तक करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.