Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»तल्खियों के बीच मुइज्जू को याद आई सदियों पुरानी दोस्ती, गणतंत्र दिवस पर दी भारत को बधाई…
    विदेश

    तल्खियों के बीच मुइज्जू को याद आई सदियों पुरानी दोस्ती, गणतंत्र दिवस पर दी भारत को बधाई…

    By January 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तल्खियों के बीच मुइज्जू को याद आई सदियों पुरानी दोस्ती, गणतंत्र दिवस पर दी भारत को बधाई…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीते कुछ दिनों से चल रहे राजनयिक गतिरोध के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं।

    मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत के नाम अपने बधाई संदेश में सदियों पुरानी दोस्ती को याद किया है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं भेजीं। भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग संदेशों में राष्ट्रपति मुइज्जू ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।”

    अपने संदेश में राष्ट्रपति मुइज्जू ने आने वाले सालों में भारत सरकार और भारतीयों के लिए निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि की आशा भी व्यक्त की।

    मुइज्जू के कार्यालय ने अपने बयान में कहा, “राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव की सरकार और लोगों की ओर से भारत की सरकार और भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सदियों की दोस्ती, आपसी सम्मान और रिश्तेदारी की गहरी भावना से पोषित करने वाले मालदीव-भारत संबंध को रेखांकित किया।”

    पूर्व राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं
    मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने भी 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी और दोनों देशों के बीच अटूट बंधन को मजबूती से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

    सोलिह ने एक्स पर लिखा, “भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के खुशी के अवसर पर मैं राष्ट्रपति मुर्मू प्रधानमंत्री सरकार और भारत के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। मालदीव और भारत के बीच लंबे समय से मौजूद दोस्ती के अटूट बंधन मजबूत हों।”

    तल्ख हो चले हैं भारत-मालदीव के रिश्ते
    बता दें मौजूदा वक्त में मालदीव और भारत के बीच संबंध तल्ख हो चले हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति बनने के बाद भारत को अपने सैनिकों वापस बुलाने का आदेश दे दिया था।

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था, जिसे लेकर मालदीव के कुछ मंत्रियों ने अपमानजनक टिप्पणियां की थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक गतिरोध और बढ़ गया था। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह प्रमुख मालदीव नेताओं में से एक थे जिन्होंने इसका विरोध भी किया था।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.