Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»इस्लामिक कट्टरपन से बाहर निकला सऊदी अरब, 72 साल बाद पहली बार शराब की दुकान खोलने की क्या मजबूरी?…
    विदेश

    इस्लामिक कट्टरपन से बाहर निकला सऊदी अरब, 72 साल बाद पहली बार शराब की दुकान खोलने की क्या मजबूरी?…

    By January 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस्लामिक कट्टरपन से बाहर निकला सऊदी अरब, 72 साल बाद पहली बार शराब की दुकान खोलने की क्या मजबूरी?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अरब प्रायद्वीप के सबसे बड़े देश सऊदी अरब में दशकों से सख्त सामाजिक और धार्मिक नियंत्रण का एक लंबा इतिहास रहा है लेकिन अब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अगुवाई में वह देश नई कहानी लिख रहा है।

    इस्लामिक कट्टरवाद से बाहर निकलते हुए सऊदी अरब में 72 साल बाद पहली बार शराब की दुकानें खुलने जा रही हैं।

    सऊदी अरब ने अपना राजधानी रियाद में शराब के पहले स्टोर की इजाजत दे दी है। यहां गैर मुस्लिम विदेशी मेहमान शराब खरीद सकेंगे।

    इस्लाम के दो सबसे पवित्र शहरों मक्का और मदीना वाले इस देश में सऊदी प्रिंस का यह कदम बदलाव की नई कहानी लिखने जा रहा है।

    कुछ माह पहले ही सऊदी अरब ने महिलाओं को कार चलाने की अनुमति दी है। इसके अलावा महिलाओं को पुरुषों के साथ कार्यक्रमों में शरीक होने, सिनेमाघर जाने और   इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) शो में भाग लेने की इजाजत दी है।

    दुनिया भर के देशों में यह सामान्य बात है लेकिन रूढ़िवादी कट्टर इस्लामिक देश सऊदी अरब में इस पर रोक थी। अब सऊदी प्रिंस ने बदलाव लाते हुए इनकी मंजूरी दी है।

    ताजा फैसले में सऊदी प्रिंस रियाद में  गैर-मुस्लिम राजनयिकों को शराब खरीदने की अनुमति देने पर सहमत हुए हैं।

    बता दें कि इस्लाम में शराब पीना हराम माना जाता है और इन्हीं वजहों से सऊदी अरब में शराब की बिक्री प्रतिबंधित थी लेकिन सऊदी प्रिंस ने कुछ शर्तों के साथ शराब की दुकान खोलने की इजाजत दी है।

    शर्तों के मुताबिक सऊदी में शराब खरीदने से पहले गैर मुस्लिम विदेशी राजनयिक को एक मोबाइल स्टोर के जरिए पहले रजिस्टर कराना होगा। इसके बाद उन्हें क्लियरेंस कोड मिलेगा। हर कस्टमर के लिए हरेक महीने शराब का निर्धारित कोटा होगा।

    विश्लेषकों के मुताबिक सऊदी प्रिंस का यह कदम एक तरफ उनकी खुली सोच को प्रदर्शित करता है तो दूसरी तरफ सऊदी अरब में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा दे सकता है क्योंकि सऊदी अरब 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था की निर्भरता तेल पर से कम करना चाहता है। चूंकि दुनियाभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ी है , ऐसे में आने वाले समय में तेल की खपत कम हो सकती है।

    बदलती वैश्विक परिस्थितियों में अगर सऊदी ने खुद को नहीं बदला और उसकी अर्थव्यवस्था तेल आधारित बनी रही तो भविष्य में उसे नुकसाना उठाना पड़ सकता है।

    इसलिए सऊदी प्रिंस भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तेजी से नीतिगत बदलाव ला रहे हैं। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.