Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ सरकार ने लांच किये ये 10 नई योजनाएं, बजट में किसे क्या मिला? जानिए…
    छत्तीसगढ़

    CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ सरकार ने लांच किये ये 10 नई योजनाएं, बजट में किसे क्या मिला? जानिए…

    News DeskBy News DeskMarch 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ सरकार ने लांच किये ये 10 नई योजनाएं, बजट में किसे क्या मिला? जानिए…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीगसढ़ सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का आम बजट 2025-26 प्रस्तुत करते हुए राज्य के लोगों के उत्थान और उन्हें सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ने के लिए 10 नए योजनाओं के शुरुआत का ऐलान किया है। सरकार ने अपने कार्यक्रम में जिन नए योजनाओं को शामिल किया है।

    उनमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बाय पास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेस फेलोशप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिचाई योजना, एसएसआईपी (छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति) का क्रियान्वयन और राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ छात्र कौशल कार्यक्रम और वित्तीय निवेश प्रशिक्षण योजना शामिल है।

    छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने जनजातीय संभाग बस्तर के जिलों के लिए दिल खोलकर ऐलान किये है। पेश किये गये बजट के मुताबिक़ नक्सल प्रभावित जिलों को 220 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसी तरह प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना के तहत 50 करोड़, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 30 करोड़, पाम आयल की खेती के लिए 25 करोड़, बस्तर में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन, बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बस्तर मैराथन और बस्तर मड़ई के आयोजन का फैसला लिया गया है।

    छत्तीसगढ़ के संवेदनशील संस्थानों, उद्योगों और अति विशिष्ट इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। साय सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ऐलान किया है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि सीआईएसएफ के तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन यानि एसआईएसएफ के गठन का फैसला किया है। राज्य के इन अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य के पावर प्लांट, अंतर्राज्यीय हवाई अड्डे, मंत्रालय समेत अन्य महत्वपूर्ण इमारत, कोयला व अन्य खनन क्षेत्रों में किया जा सकेगा।

    इसी तरह सरकार ने अपने बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का ऐलान किया है। इसी तरह रायपुर स्थित डॉ .भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में उन्नत कार्डियक संस्थान के उन्नयन, सरोना (रायपुर) और जनकपुर (मनेन्द्रगढ़) में 100 बिस्तरों वाले नए अस्पताल की स्थापना, तखतपुर, बिलासपुर में 50 बिस्तरों वाले महिला बाल अस्पताल की स्थापना, मनेन्द्रगढ़ में मनोरोग अस्पताल, राखी, सरिया और कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन के साथ ही रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थापन का ऐलान किया है।

    छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने बजट में परिवहन और यातायात को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अपने दूसरे बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की कि बड़े शहरों की तर्ज पर अब नगर पंचायत और नगर पालिका जैसे अपेक्षाकृत छोटे एवं मध्यम आकार के इलाकों में भी रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.