Breaking Newsछत्तीसगढ
National Ramayana Festival : मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार किसी सरकार द्वारा ऐसा आयोजन हुआ, इसमें कंबोडिया और इंडोनेशिया जैसे देशों ने हिस्सा लिया…
![National Ramayana Festival: The Chief Minister said that for the first time such an event was organized by any government, countries like Cambodia and Indonesia took part in it...](https://newsmonitor24.com/wp-content/uploads/2023/06/1685804659_512d09031c16fa8b3af7-e1685804955842.jpeg)
रायपुर, 03 जून। National Ramayana Festival : मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार किसी सरकार द्वारा ऐसा आयोजन हुआ। इसमें कंबोडिया और इंडोनेशिया जैसे देशों ने हिस्सा लिया। हम सब सुंदर कांड सुनते हैं। बाल कांड सुनते हैं।अरण्य कांड प्रकृति को लेकर है। जूरी के सदस्यों ने इस सोच की प्रशंसा की।
हम नदियों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। आज केलो में आरती कार्यक्रम हुआ। हम नरवा कार्यक्रम चला रहे हैं। अब नदियों को लेकर यह कार्य करेंगे ताकि यह बारहमासी हों। भगवान राम ने हमें सिखाया है कि कोई कार्य कठिन नहीं है। हम प्रकृति के संरक्षण के लिए कार्य करते रहेंगे।