Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»मालदीव जाने वालों में भारत से आगे निकला चीन, विवाद का असर या क्या वजह; सामने आया आंकड़ा…
    विदेश

    मालदीव जाने वालों में भारत से आगे निकला चीन, विवाद का असर या क्या वजह; सामने आया आंकड़ा…

    By January 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मालदीव जाने वालों में भारत से आगे निकला चीन, विवाद का असर या क्या वजह; सामने आया आंकड़ा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव को लेकर भारतीयों का मोहभंग हो गया है।

    अपने खूबसूरत बीच और लग्जरी टूरिज्म के लिए मशहूर इस देश में जाने वाले भारतीयों की संख्या में जबर्दस्त गिरावट आई है।

    जहां पहले मालदीव जाने के मामले में भारत तीसरे नंबर पर था। वहीं, अब यह खिसककर पांचवें नंबर पर आ चुका है।

    मालदीव टूरिज्म मिनिस्ट्री द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते तीन हफ्तों के अंदर यह गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ चीन इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है।

    तनावपूर्ण रहे हैं संबंध
    गौरतलब है कि हाल ही में भारत और मालदीव के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। यह तब हुआ था जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर पहुंचे थे।

    पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद कहा था कि लोगों को इसे भी अपनी एडवेंचर लिस्ट में शामिल करना चाहिए। हालांकि बाद में राष्ट्रपति मुइज्जू ने ऐक्शन लिया था।

    इसको लेकर मालदीव के मंत्रियों और सांसदों ने आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। इसके विरोध में सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव की मुहिम चली थी।

    माना जा रहा है कि मालदीव जाने वाले भारतीयों की संख्या में गिरावट इसी विवाद की देन है।

    बता दें कि भारतीय पर्यटक लंबे समय से मालदीव के लिए काफी अहम रहे हैं। साल 2023 में मालदीव के टूरिज्म मार्केट में करीब 11 फीसदी भारतीयों का योगदान था।

    क्या हुआ था इसके बाद
    मालदीव के मंत्रियों-नेताओं की पोस्ट के बाद जब विवाद बढ़ा तो इन लोगों ने अपनी ट्वीट्स डिलीट कर दी थी। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने सफाई पेश करते हुए बयान दिया था कि इस तरह के बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

    उन्होंने यहां तक कहा था कि मालदीव अपने सहयोगियों के साथ बेहतर संबंध के लिए प्रतिबद्ध है। इसी तरह के एक बयान में यह भी कहा गया था कि मालदीव सरकार भारत के साथ संबंध खराब नहीं कर सकती है।

    इसमें यहां तक कहा गया था कि ऐसा करना इकोनॉमिक सुसाइड होगा।

    भारतीय शेयर में गिरावट
    मालदीव की टूरिज्म मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने 2024 की शुरुआत 7.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अपने पर्यटन में तीसरे सबसे बड़े योगदानकर्ता के रूप में की, जबकि चीन शीर्ष 10 बाजारों की सूची में भी नहीं था।

    हालांकि, राजनयिक तनाव के बाद संख्या में अचानक बदलाव देखा गया। मालदीव पर्यटन के लिए भारत की बाजार हिस्सेदारी 28 जनवरी तक 8 प्रतिशत थी, चीन और ब्रिटेन ने शीर्ष 10 की सूची में क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान लेते हुए देश को पीछे छोड़ दिया।

    हालांकि, राजनयिक तनाव के बाद संख्या में अचानक बदलाव देखा गया। मालदीव पर्यटन के लिए भारत की बाजार हिस्सेदारी 28 जनवरी तक 8 प्रतिशत थी, चीन और ब्रिटेन ने शीर्ष 10 की सूची में क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान लेते हुए देश को पीछे छोड़ दिया।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.