Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»पहले जैसा नहीं रहा रूस, दूरी बना रहा है भारत? पुतिन के मंत्री ने दिया जवाब…
    विदेश

    पहले जैसा नहीं रहा रूस, दूरी बना रहा है भारत? पुतिन के मंत्री ने दिया जवाब…

    By January 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पहले जैसा नहीं रहा रूस, दूरी बना रहा है भारत? पुतिन के मंत्री ने दिया जवाब…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दशकों पुरानी रूस और भारत की दोस्ती जगजाहिर है।

    खासतौर से रक्षा के क्षेत्र (डिफेंस सेक्टर) में रूस हमेशा से भारत का सबसे बड़ा पार्टनर रहा है। अभी भी भारत हथियारों की खरीद के लिए रूस पर ज्यादा निर्भर है।

    लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारत अपने खास दोस्त से दूरी बना रहा है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रूस अब पहले जैसा नहीं रहा है।

    यूक्रेन में युद्ध के चलते रूस की हालत खराब है इसलिए वह भारत को उसकी जरूरतों के मुताबिक हथियारों की सप्लाई नहीं कर पा रहा है।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने हाल ही में रूस से जुड़ी अपनी एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें कहा गया कि यूक्रेन में जंग के कारण रूस की युद्ध सामग्री और अन्य पुर्जों की सप्लाई करने की क्षमता बाधित हुई है।

    इसके चलते भारत अपने सबसे बड़े हथियार सप्लायर रूस से दूरी बनाना चाहता है। रिपोर्ट में भारतीय सूत्रों का हवाला देते हुए गया है कि रूस को चीन के करीब धकेलने से बचने के लिए भारत को सावधानी से कदम उठाना चाहिए।

    अब इस मामले पर रूस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

    पुतिन सरकार के उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। रूस की TASS समाचार एजेंसी ने रूसी मंत्री के हवाले से कहा, “हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह सब रॉयटर्स वाले जानें। हमारे भारतीय साझेदार पहले की तरह अब भी इस (रक्षा) क्षेत्र सहित हर जगह सहयोग में रुचि रखते हैं।”

    पिछले साल स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि रूस अभी भी भारत का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता है।

    हालांकि 2017 और 2022 के बीच भारतीय रक्षा आयात में इसकी हिस्सेदारी 62% से घटकर 45% हो गई। इसकी वजह ये है कि भारत अब ‘मेक इन इंडिया’ के तहत ‘आत्मनिर्भरता’ की ओर आगे बढ़ रहा है। हालांकि पिछले दो दशकों के दौरान भारत की 60 अरब डॉलर से अधिक की हथियारों की खरीद में से 60 प्रतिशत से अधिक की सप्लाई रूस ने की। 

    टैंक से लेकर विमान वाहक और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली तक, भारत ये हथियार रूस से खरीदता आया है। दोनों देश मिलकर ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल बना रहे हैं और भारत में एके-203 राइफल बनाने की भी योजना है।

    फ्रांस 29% हिस्सेदारी के साथ दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। 11% के साथ अमेरिका तीसरे नंबर पर है। अपने कुल हथियार आयात में 11% की गिरावट के बावजूद, भारत अभी भी दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.