Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»मालदीव के प्रॉसिक्यूटर जनरल पर बीच सड़क पर हथौड़े से हमला, सोलिह की सरकार ने किया था नियुक्त…
    विदेश

    मालदीव के प्रॉसिक्यूटर जनरल पर बीच सड़क पर हथौड़े से हमला, सोलिह की सरकार ने किया था नियुक्त…

    By February 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मालदीव के प्रॉसिक्यूटर जनरल पर बीच सड़क पर हथौड़े से हमला, सोलिह की सरकार ने किया था नियुक्त…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) सरकार द्वारा नियुक्त मालदीव के प्रॉसिक्यूटर जनरल हुसैन शमीम पर बुधवार सुबह राजधानी माले में अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हमला किया। स्थानीय मीडिया के हवाले से न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है।

    यह घटना तब हुई जब शमीम काम पर जा रहे थे। एक अज्ञात हमलावर ने उन पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में उनके बाएं हाथ पर चोट आई है। माले स्थित एडीके अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके कार्यालय ने कहा है कि शमीम की हालत फिलहाल स्थिर है।

    पुलिस ने कहा, “प्रसिक्यूटर जनरल हुसैन शमीम पर शहर की सड़कों पर हमला किया गया है। हमला किसी नुकीली चीज से नहीं किया गया है।”

    आपको बता दें कि इन दिनों मालदीव सरकार और विपक्ष के बीच बड़े पैमाने पर राजनीतिक गतिरोध देखने को मिल रहा है। वहां विपक्ष राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने की मांग कर रहा है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि अभी वह यह कह पाने की स्थिति में नहीं है कि गतिरोध के कारण ही हमला किया गया है। 

    मालदीव संसद में झड़प
    आपको बता दें कि बीते रविवार को मालदीव की संसद में चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के मंत्रिमंडल में चार सदस्यों को मंजूरी देने पर हुए मतभेद को लेकर सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच झड़प हो गई थी। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, मुख्य विपक्षी दल ‘मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एमडीपी) ने कैबिनेट पर मतदान से पहले राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों की संसदीय मंजूरी रोकने का फैसला किया। इसके बाद सरकार समर्थक सांसदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे संसदीय बैठक की कार्यवाही बाधित हो गई।

    खबरों के अनुसार, झड़प के दौरान कांदिथीमू से सांसद अब्दुल्ला शहीम अब्दुल हकीम शहीम और केंदीकुलहुधू से सांसद अहमद ईसा के बीच हाथापाई हुई। खबरों में बताया गया कि हाथापाई के दौरान दोनों सांसद चैंबर के पास गिर गए, जिससे शहीम के सिर पर भी चोटें आईं। अल्पसंख्यक नेता मूसा सिराज ने विवाद को रोकने का प्रयास किया। खबरों के मुताबिक, शहीम को अस्पताल ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सांसद, अध्यक्ष (स्पीकर) की कुर्सी के पास इकट्ठा होते हुए और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.