Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»चीन-पाक की अक्ल लगेगी ठिकाने, अमेरिका से भारत को मिलने जा रहे खास ड्रोन; क्या हैं खासियतें…
    विदेश

    चीन-पाक की अक्ल लगेगी ठिकाने, अमेरिका से भारत को मिलने जा रहे खास ड्रोन; क्या हैं खासियतें…

    By February 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन-पाक की अक्ल लगेगी ठिकाने, अमेरिका से भारत को मिलने जा रहे खास ड्रोन; क्या हैं खासियतें…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत को अमेरिका से मिलने वाले प्रीडेटर ड्रोन का रास्ता साफ हो गया है।

    अमेरिकी विदेश विभाग ने प्रीडेटर ड्रोन निर्माता कंपनी जनरल एटॉमिक्स को सूचित किया कि अमेरिकी कांग्रेस ने भारत को 31 एमक्यू9बी ड्रोन बिक्री की मंजूरी दे दी है।

    ड्रोन निर्माण कंपनी ने मोदी सरकार के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी है। भारत को मिलने वाले प्रीडेटर ड्रोन दुश्मन की अक्ल ठिकाने लगाने में पूरी तरह से सक्षम हैं। 

    ये इतने ताकतवर हैं, जो 40 हजार फीट की ऊंचाई तक दुश्मन पर नजर रख सकते हैं और 450 किलोग्राम से ज्यादा वजन के बमों को लेकर उड़ान भर सकते हैं। इनकी और भी कई खासियत हैं, जानिए।

    पीटीआई की रिपोर्ट है कि प्रीडेटर ड्रोन के लिए भारत और अमेरिका में 3 अरब डॉलर का सौदा हुआ है।

    इस पूरे मामले में हालांकि मोदी सरकार ने कुछ नहीं कहा है लेकिन, वाशिंगटन के सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारत को 31 एमक्यू (बी प्रीडेटर सशस्त्र ड्रोन) की बिक्री की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। 

    कितने ड्रोन मिलेंगे
    हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत के साथ 31 प्रीडेटर ड्रोन देने का सौदा किया है। इसमें भारतीय नौसेना को सबसे ज्यादा 15 मिलेंगे। वहीं, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना को आठ-आठ ड्रोन दिए जाएंगे।

    अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ऑन रिकॉर्ड कहा, “आम तौर पर, पिछले दशक से अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। ड्रोन सौदा एक प्रस्तावित बिक्री है जिसकी घोषणा पिछले साल प्रधान मंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान की गई थी। हमारा मानना ​​है कि यह भारत के साथ रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग और सैन्य सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

    प्रीडेटर ड्रोन की खासियत
    प्रीडेटर ड्रोन यूएवी तकनीक से लैस हैं। इसका मतलब है कि इसे रिमोट से कंट्रोल किया जाता है। एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन में मिसाइलों को तैनात किया जा सकता है।

    इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह दुश्मन के ठिकाने पर सटीक निशाना लगा सकता है। इसके दो वैरिएंट हैं।  

    एक स्काई गार्जन और दूसरा सी (समुद्र) गार्जन। यानी यह हवा और समुद्र दोनों क्षेत्रों में सेनाओं को काफी फायदा दे सकता है। एमक्यू-9बी ड्रोन हवा में 35 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है, जिससे इसे लंबे समय तक दुश्मन की निगरानी की जा सकती है।

    450 किलोग्राम वजनी बमों के साथ उड़ान भरने की काबलियत 
    प्रीडेटर ड्रोन 5670 किलोग्रीम ढोने की क्षमता रखता है और इसकी फ्यूल क्षमता 2721 किलोग्राम है। प्रीडेटर ड्रोन 40 हजार फीट की ऊंचाई तक ऑपरेट हो सकता है।

    ये 450 किलोग्राम के बमों को भी लेकर उड़ान भर सकता है। ये ड्रोन इतने अत्याधुनिक हैं जो जमीन, समुद्र और हवा में बहुत कारगर हैं।

    प्रीडेटर ड्रोन ऑटोमैटिक टेक-ऑफ और लैंडिंग की भी काबिलियत रखता है और इसे रात-दिन दोनों वक्त ऑपरेट किया जा सकता है। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.