Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»अब कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, भारत पर भड़के खालिस्तानी…
    विदेश

    अब कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, भारत पर भड़के खालिस्तानी…

    By February 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, भारत पर भड़के खालिस्तानी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत और कनाडा के बीच तनाव बना हुआ है।

    इस बीच निज्जर के एक करीबी के कनाडा स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। निज्जर की कनाडा के ही ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 18 जून को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

    कनाडा मीडिया का कहना है कि हरदीप सिंह निज्जर के जिस करीबी के घर पर गोलियां दागी गई हैं, उसका नाम सिमरनजीत सिंह है।

    यह वाकया गुरुवार को सुबह हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिमरनजीत सिंह के घर के बाहर खड़ी कार में भी गोलियां लगी हैं और उसे नुकसान पहुंचा है। 

    इसके अलावा घर की दीवारों पर भी गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। कनाडा की पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा, ‘यह फायरिंग दक्षिण सरे में सिमरनजीत सिंह के घर पर हुई है।’ पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।

    बता दें कि खालिस्तान समर्थक समूह भारत पर आरोप लगाते रहे हैं कि उसकी ओर से ही ऐसे हमले कराए जा रहे हैं। यही नहीं कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी पिछले दिनों कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ था। 

    इसके चलते भारत से कनाडा के रिश्ते खराब हो गए थे। यहां तक कि भारत ने कनाडा के राजनयिकों की संख्या भी कम करने को कहा था और 41 राजनयिकों को वापस लौटने को कहा था।

    खालिस्तान समर्थक समूहों का कहना है कि भारतीय कौंसुलेट के बाहर बीते साल 26 जनवरी को हुए प्रदर्शन में हरदीप सिंह निज्जर का रोल था।

    इसी के चलते भारतीय एजेंट्स ने उसकी हत्या करा दी। ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता और अलगाववादी मोहिंदर सिंह ने भी भारत पर ही आरोप लगाया है।

    मोहिंदर सिंह ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि इसके पीछे भारत सरकार या फिर उनके ऐक्टर्स हैं। सिमरनजीत सिंह जो कर रहे हैं, उससे चिढ़कर यह सब किया गया है।’

    उन्होंने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर से सिमरनजीत सिंह का कनेक्शन भी इस हमले की एक वजह हो सकता है।

    बता दें कि सरे में अकसर खालिस्तानियों की गतिविधियां होती रही हैं। यहीं नहीं कई बार तो हिंदू मंदिरों तक को निशाना बनाया गया है।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.