Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»सेक्स पार्टियां करती थी मां, बेटे ने अपने ही स्कूल के छात्रों को उतारा मौत के घाट…
    विदेश

    सेक्स पार्टियां करती थी मां, बेटे ने अपने ही स्कूल के छात्रों को उतारा मौत के घाट…

    By February 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेक्स पार्टियां करती थी मां, बेटे ने अपने ही स्कूल के छात्रों को उतारा मौत के घाट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अपने ही स्कूल के छात्रों की हत्या करने के आरोपी एक लड़के की मां पर भी केस चल रहा है।

    मामला अमेरिका का है। यहां साल 2021 में एक लड़के ने अपने हाई स्कूल के चार छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

    हत्या के आरोपी लड़के की मां पर भी गैर-इरादतन हत्या का आरोप है और उसके खिलाफ सुनवाई चल रही है।

    अब आरोपी लड़के की मां को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। महिला का कई लोगों के साथ संबंध था और वह खुद ‘सेक्स पार्टियां’ ऑर्गनाइज करती थी।

    45 वर्षीय जेनिफर क्रम्बली और उसके 47 वर्षीय पति जेम्स क्रम्बली पर इंसानी हत्या के चार आरोप लगाए गए हैं। अमेरिका में आए दिन स्कूलों में गोलीबारी और हत्याओं के मामले सामने आते रहे हैं।

    हालांकि यह अपनी तरह का पहला ऐसा मामला माना जा रहा है जहां माता-पिता को अपने बच्चे की हरकतों के लिए का मुकदमें का सामना करना पड़ा है।

    उनका 17 वर्षीय बेटा एथन क्रम्बली नवंबर 2021 में मिशिगन के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में हुई गोलीबारी के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इस गोलीबारी में 14 से 17 वर्ष की आयु के चार छात्रों की मौत हो गई थी।

    मुकदमे की सुनवाई के दौरान हत्या करने वाले लड़के की मां के एक प्रेमी ने गवाही दी है। लड़के की मां जेनिफर के लंबे समय से दोस्त ब्रायन मेलोचे ने कहा कि जब एथन ने स्कूल की शूटिंग को अंजाम दिया था तब दोनों के बीच अफेयर चल रहा था।

    उसने गुरुवार को गवाही देते हुए पुष्टि की थी कि उनका अफेयर था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर और फायर फाइटर चीफ ब्रायन होटलों में सेक्स पार्टियां भी आयोजित करते थे।

    न्यूयॉर्क पोस्ट ने सरकारी वकीलों के हवाले से बताया कि वे अक्सर एडल्ट फ्रेंड फाइंडर नामक स्विंगर्स ऐप पर अजनबियों को ढूंढते थे और काम के बाद एक होटल में उनके साथ “सेक्स पार्टियों” की व्यवस्था करते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेनिफर ने इस बात को खुद स्वीकार किया है कि वह ऐप के जरिए ‘और लोगों’ से भी मिलती थी। 

    इससे पहले गुरुवार को, मिशिगन से सरकारी वकीलों ने जूरी सदस्यों को बताया कि जेनिफर क्रम्बली इन सभी हरकतों में लीन रहीं और अपने बच्चे की देखभाल करने में विफल रहीं।

    वे चार मौतों को रोक सकती थीं। वकीलों ने कहा कि उनके बेटे का मानसिक संतुलन लगातार बिगड़ रहा था। वे चाहते तो इसे रोक सकते थे।

    उन्हें पता होना चाहिए था कि उनका बेटा समाज के लिए खतरा बनता जा रहा था और उसके पास बंदूक भी थी। वकील ने कहा, “सबूत आपको बताते हैं कि उसने (लड़के की मां ने) ट्रिगर भले ही नहीं दबाया, लेकिन वह ही उन मौतों के लिए जिम्मेदार है।”

    उन्होंने आगे कहा, “उसने ऐसी कोई भी छोटी और आसान चीजें नहीं कीं जिससे यह सब होने से रोका जा सके।”

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.