Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»मॉस्को दूतावास में बैठकर भारत की जासूसी, कौन है सतेंद्र सिवाल; पाकिस्तान से क्या कनेक्शन…
    विदेश

    मॉस्को दूतावास में बैठकर भारत की जासूसी, कौन है सतेंद्र सिवाल; पाकिस्तान से क्या कनेक्शन…

    By February 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मॉस्को दूतावास में बैठकर भारत की जासूसी, कौन है सतेंद्र सिवाल; पाकिस्तान से क्या कनेक्शन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मॉस्को में बैठकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले शख्स के बारे में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।

    जानकारी के मुताबिक सतेंद्र सिवाल नाम का यह व्यक्ति पैसे की खातिर देश से जुड़ी सेंसिटिव इंफॉर्मेशन आईएसआई को सौंप रहा था।

    सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्रालय को सिवाल की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी है। इस सिलसिले में वह संबंधित जांच अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

    इस संबंध में एटीएस पुलिस थाना, लखनऊ में सतेन्‍द्र सिवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 121 ए आईपीसी (देश के खिलाफ आपराधिक साजिश) और शासकीय गुप्त अधिनियम 1923 के तहत एफआईआर दर्ज की है। अभी तक सतेंद्र सिवाल के बारे में जो जानकारियां मिली हैं वह इस तरह से हैं…

    मॉस्को में तैनाती
    सतेंद्र सिवाल यूपी के हापुड़ जिले के शम्सुद्दीनपुर गांव के रहने वाले जयवीर सिंह का बेटा है। सतेंद्र मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में साल 2021 से तैनात है।

    सिवाल यहां पर मल्टी टास्किंग स्टाफ के रूप काम कर रहा था और दूतावास में उसकी पोजीशन सिक्योरिटी असिस्टेंट की थी। एटीएस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक निगरानी के माध्यम से मामले की जांच की।

    इस जांच में उसने पाया कि सतेन्‍द्र सिवाल आईएसआई संचालकों के नेटवर्क के साथ भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था।

    यह भी पता चला है कि रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की रणनीतिक गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारियां मुहैया करा रहा था।

    पैसे के एवज में जानकारी
    एटीएस को विभिन्न गोपनीय स्रोतों से खुफिया जानकारी मिल रही थी। इसमें पता चला था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर कुछ लोगों के माध्यम से भारतीय सेना से संबंधित रणनीतिक जानकारियों के लिए विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को पैसे का लालच दे रहे हैं।

    इससे भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को बड़ा खतरा होने की आशंका है। उप्र के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के बयान के अनुसार आरोपी उन्हें यह सूचनाएं धन के एवज में उपलब्ध करा रहा था।

    सिवाल को एटीएस फील्ड यूनिट मेरठ में बुलाया गया और नियमानुसार पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और अपना अपराध कबूल कर लिया।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.