Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»सबसे बकवास आदमी है; ऐसा क्या हो गया जो बेंजामिन नेतन्याहू पर बिगड़ गए बाइडेन, जमकर सुनाया…
    विदेश

    सबसे बकवास आदमी है; ऐसा क्या हो गया जो बेंजामिन नेतन्याहू पर बिगड़ गए बाइडेन, जमकर सुनाया…

    By February 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सबसे बकवास आदमी है; ऐसा क्या हो गया जो बेंजामिन नेतन्याहू पर बिगड़ गए बाइडेन, जमकर सुनाया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच चल रही खूनी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

    अमेरिका के घातक हथियारों और खुद के बूते इजरायल फिलिस्तीनी शहर गाजा पट्टी पर कहर बरपा रहा है। इजरायल के इस युद्ध में दो मकसद हैं- पहला अपने बंधकों की सकुशल रिहाई और हमास आतंकियों का जड़ सहित खात्मा।

    इस बीच रिपोर्ट है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से नाराज हो गए हैं। बाइडेन का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने नेतन्याहू के लिए आपत्तिजनक शब्दों तक का इस्तेमाल कर दिया। POLITICO की रिपोर्ट है कि बाइडेन ने नेतन्याहू को ‘सबसे बकवास आदमी’ कहा है। 

    पिछले साल 7 अक्टूबर को जब हमास ने इजरायली धरती पर कत्लेआम मचाया तो इजरायल को हमास के खात्मे का मौका और ठोस कारण दोनों मिल गए।

    हमास हमले के बाद से इजरायली सेना चुन-चुनकर फिलिस्तीनी आतंकियों को मार रही है। इस हमले में हालांकि निर्दोषों की भी बड़े पैमाने पर हत्या हो रही है।

    गाजा पट्टी में अब तक हुए कत्लेआम में मरने वालों की संख्या कम से 26 हजार पार कर गई है। इतना ही नहीं इसमें 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

    उधर, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हर बार अपने संबोधन में हमास के खात्मे तक जंग जारी रखने की घोषणा की है। बेंजामिन अपने बयानों में भी काफी हमलावर रहे हैं।

    उनके बयान की वजह से ही यूएन समेत कई वैश्विक एजेंसियों को गाजा में निर्दोषों की चिंता सता रही है।

    बेंजामिन नेतन्याहू की जिद का खामियाजा अब अमेरिका को भी उठाना पड़ रहा है। अमेरिकी धरती पर लोग इजरायल के समर्थन में बाइडेन सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

    गाजा में कत्लेआम पर बाइडेन को भी निशाना बनाया जा रहा है। बाइडेन जानते हैं कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में यह उनके लिए नकारात्मक छवि पेश कर सकता है।

    इसलिए उन्होंने भी अब नेतन्याहू पर भड़ास निकालनी शुरू कर दी है। इससे पहले बाइडेन मंत्रालय के अधिकारी भी नेतन्याहू सरकार को गाजा में जमीनी आक्रमण रोकने और कत्लेआम को कम करने की सलाह दे चुके हैं। 

    बाइडेन की नाराजगी की वजह
    POLITICO की रिपोर्ट है कि बाइडेन ने अब निजी तौर पर भी नेतन्याहू पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है। अमेरिका की राजनीतिक समाचार एजेंसी POLITICO ने रिपोर्ट किया है कि बाइडेन नेतन्याहू से इसलिए नाराज चल रहे हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति को इजरायली प्रधान मंत्री पर संदेह हो गया है कि नेतन्याहू अमेरिका को मध्य पूर्व के साथ युद्ध में घसीट सकते हैं।

    बाइडेन प्रशासन को लगता है कि नेतन्याहू अभी हमास के खिलाफ जंग में अमेरिका से हथियार ले रहे हैं। इसके बाद अमेरिकी सेना भी जल्द इस युद्ध में शामिल हो जाएगी और इससे गाजा में युद्धविराम का वैश्विक दबाव कम हो जाएगा। इससे नेतन्याहू को गाजा पट्टी में अपनी मनमानी करने की खुली छूट मिल जाएगी।

    आपत्तिजनक शब्दों पर बाइडेन प्रशासन का क्या कहना है
    हालांकि, जो बाइडेन के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को खारिज कर दिया है और कहा है कि उन्होंने “ऐसा नहीं कहा, न ही वह ऐसा कहेंगे”। POLITICO की रिपोर्ट के मुताबिक, बेट्स ने कहा है कि बाइडेन और नेतन्याहू के बीच “एक दशक पुराना रिश्ता है सार्वजनिक और निजी तौर पर दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।”

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.