Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह….
    छत्तीसगढ़

    CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह….

    News DeskBy News DeskMay 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को मौसम ने कुछ राहत दी है . राजधानी रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई इलाकों में शनिवार देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक शुरू हो गई . आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल.

    मौसम विभाग ने रविवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट रायपुर, बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव जिलों के लिए लागू किया गया है . इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इससे पहले बीते चार दिनों से प्रदेश के सभी पांचों संभागों में यलो अलर्ट जारी था . अब मौसम की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट का स्तर बढ़ाया गया है.

    तापमान में गिरावट, लोगों को राहत

    वर्तमान मौसम परिवर्तन का एक अहम कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन को माना जा रहा है . इसके प्रभाव से राज्य का तापमान औसतन 5 डिग्री तक नीचे आ गया है. शनिवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक था. वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था. रात का न्यूनतम तापमान भी 26.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

    राजधानी रायपुर में रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे. बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक का दौर चलता रहा . मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा.

    क्यों बदल रहा है मौसम?

    मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से यह बदलाव हो रहा है. यह ट्रफ लाइन महाराष्ट्र से होते हुए छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल तक फैली हुई है, जिससे नमी युक्त हवाएं आ रही हैं और बादल बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है .

    वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी सक्रिय है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भूमध्य सागर और कैस्पियन सागर से होकर अफगानिस्तान, पाकिस्तान होते हुए भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में प्रवेश करता है. यह ठंडी हवाएं लेकर आता है, जो अपने साथ बारिश की संभावना करता है .

    बस्तर और सरगुजा में अधिक प्रभाव

    मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर और सरगुजा संभागों में बिजली गिरने और तेज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना सबसे अधिक है. इन क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है.

    तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं . इसके बाद भी अगले 3 दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रह सकता है. हालांकि, उस दौरान हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा.

    लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तेज हवाओं और संभावित बिजली गिरने की स्थिति में सतर्क रहें. खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों.

    दुर्ग में बारिश के बाद भी बना गर्मी का रिकॉर्ड

    दुर्ग जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि देर रात को गरज-चमक और बारिश होने से गर्मी में थोड़ी राहत जरूर मिली है. न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से कम था. राजनांदगांव, दुर्ग और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादलों का घना जमाव रहा, जिससे रात को तेज बारिश देखने को मिली.

    छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले इस मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने जैसी आपदाओं से सतर्क रहने की जरूरत है. आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी रह सकती है.

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.