Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»इजरायल-हमास जंग के बीच हूतियों ने बढ़ा दी टेंशन, युद्धविराम के लिए 5वीं बार सऊदी पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री…
    विदेश

    इजरायल-हमास जंग के बीच हूतियों ने बढ़ा दी टेंशन, युद्धविराम के लिए 5वीं बार सऊदी पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री…

    By February 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल-हमास जंग के बीच हूतियों ने बढ़ा दी टेंशन, युद्धविराम के लिए 5वीं बार सऊदी पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिकी विदेश मंत्री चार बार सऊदी अरब जा चुके हैं।

    वहीं अब वह सऊदी क्राउन प्रिंस से मिलने पांचवीं बार पहुंच गए हैं। क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए उन्होंने सऊदी प्रिंस से बातचीत की।

    हालांकि हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की आग में हूती विद्रोहियों ने घी काम काम कर दिया है। ईरान समर्थित हूती विद्रोही अमेरिका से बदला लेना चाहते हैं।

    ऐसे में अमेरिका की तरफ से प्रस्तावित किसी बात को मानने से हमास भी इनकार कर रहा है। हमास और हूती दोनों को ही ईरान से जबरदस्त समर्थन मिलता है। 

    इजरायल ने अमेरिका को भी दिखा दिया ठेंगा
    माना जाता है कि इजरायल के पीछे अमेरिका खड़ा रहता है। हालांकि बाद जब युद्धविराम की आई तो इजरायल ने अमेरिका को भी ठेंगा दिखा दिया।

    वहीं ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन अमेरिका पर बौखलाए नजर आ रहे हैं। सऊदी पहुंचने के बाद एंटनी ब्लिंकन ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की।

    इसके अलावा उन्होंने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसले बिन फरहान अल सऊद से भी चर्चा की। सऊदी के अधिकारियों का कहना है कि वे अब भी स्थिति को सामान्य करना चाहते हैं लेकिन फिलिस्तीनी राष्ट्र बनाने के लिए एक प्रभावी प्लान सामने रखा जाना चाहिए। 

    युद्धविराम एक बड़ी चुनौती
    गाजा में अब भी इजरायल तबाही मचा रहा है। बीते 24 घंटे में ही 113 लोगों की मौत की खबर है। अब तक गाजा में 27,438 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

    वहीं इजरायली सेना का कहना है कि हमास अपनी क्षमता का विस्तार फिर से कर रहा था। ऐसे में उसके ठिकानों पर ही स्ट्राइक की गई है।

    इजरायल का कहना है कि उसके 100 लोग अब भी हमास के कब्जे में है। हमास इन बंधकों को रिहा करने को तैयार नहीं है।

    हमास का कहना है कि जब तक इजरायल अपनी गतिविधि पर विराम नहीं लगाता  वे बंधकों के बारे में कोई बात नहीं करेंगे।

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास पर पूरी तरह से विजह ही ईरान, हिजबुल्लाह और हूतियों को सबक सिखाने का एकमात्र रास्ता है।

    यूएस, कतर और एजिप्ट युद्धविराम को लेकर पहले भी पहल कर चुके हैं। कुछ चरणों में दोनों ही तरफ से बंधकों की रिहाई भी हुई थी।

    अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ब्लिंकन ने यह भी कहा कि इराक, सीरिया और यमन में अमेरिका ने ईरान समर्थित विद्रोहियों पर कार्रवाई की है उसकी वजह से पश्चिम एशिया में तनाव नहीं बढ़ना चाहिए. बता दें कि जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमले के बाद अमेरिका ने उसका जवाब दिया था।

    इसके बाद ईरान और अमेरिका में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। अब ईरान भी हमास, हूतियों और हिजबुल्लाह को मदद बढ़ा रहा है। ऐसे में युद्ध थमने का आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.