Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»Breaking News»शिलांग में लापता कपल में पति राजा का शव मिला, पत्नी सोनम की तलाश जारी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जाताया शोक
    Breaking News

    शिलांग में लापता कपल में पति राजा का शव मिला, पत्नी सोनम की तलाश जारी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जाताया शोक

    News DeskBy News DeskJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिलांग में लापता कपल में पति राजा का शव मिला, पत्नी सोनम की तलाश जारी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जाताया शोक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर। शादी के बाद हनीमून में पर गए इंदौर के राजा और सोनम की तलाश कर रही टीम को डबल डेकर रूट पर एक शव मिला था। इसकी पहचान की गई। परिवार वालों ने शव की पहचान राजा के रूप में की है। शव को खाई से ऊपर लाया गया है। शव का हुलिया राजा से मिल रहा था, लेकिन पुलिस अफसरों ने शव की पुष्टि परिजनों से कराई है।

    परिजनों ने पुलिस अफसरों से कहा कि शव राजा का है। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके आसपास खोजी दल ने अभियान और तेज किया है, ताकि सोनम के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस अफसरों ने राजा की अंतिम रील के जरिए लोकेशन पता की। राजा ने ओशरा हिल्स के आसपास रील बनाई थी। शव भी उसी इलाके में मिला है।

    सोमवार को शुरू हुए खोजी अभियान के दौरान मौके पर राजा और सोनम रघुवंशी के भाई भी पहुंच गए थे, लेकिन वे खाई के ऊपर थे। उन्हें शव मिलने की जानकारी मिली। वे शिनाख्त करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि शव राजा का ही है।

    शिलॉन्ग में लापता इंदौर के कारोबारी का शव मिलने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर लिखा, इंदौर निवासी युवा राजा रघुवंशी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। विवाह उपरान्त वे अपनी धर्मपत्नी सोनम रघुवंशी के साथ शिलांग स्थित ओसरा हिल्स की यात्रा पर गए थे। अभी मीडिया के माध्यम से पता चला है कि राजा की पार्थिव देह मिली है। यह समाचार अत्यन्त विषादपूर्ण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

     

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.