Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»एमसीबी : जिला पंचायत एमसीबी की स्थायी समितियों का निर्वाचन हुई संपन्न
    छत्तीसगढ़

    एमसीबी : जिला पंचायत एमसीबी की स्थायी समितियों का निर्वाचन हुई संपन्न

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एमसीबी : जिला पंचायत एमसीबी की स्थायी समितियों का निर्वाचन हुई संपन्न
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एमसीबी : जिला पंचायत एमसीबी की स्थायी समितियों का निर्वाचन हुई संपन्न

    स्थाई समितियों के पदेन सभापति और सदस्यों की हुई घोषणा
    एमसीबी

    जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्थायी समितियों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। छत्तीसगढ़ जनपद तथा जिला पंचायत स्थायी समितियों (सदस्यों का निर्वाचन, शक्तियां, कर्तव्य, कार्यकाल एवं संचालन प्रक्रिया) नियम 1994 के अंतर्गत जिला पंचायत की स्थायी समितियों के निर्वाचन कार्यक्रम को आज विधिवत रूप से सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार सिदार ने निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन करते हुए कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। निर्वाचन की शुरुआत पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई, जहां जिला पंचायत के सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई। तत्पश्चात सामान्य प्रशासन, कृषि, शिक्षा, संचार एवं संकर्म, सहकारिता एवं उद्योग, महिला एवं बाल विकास, वन तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समितियों के लिए नाम निर्देशन पत्रों की स्वीकृति, परीक्षण एवं वैध-अवैध नामों की घोषणा की गई। निर्वाचन परिणाम के अनुसार सामान्य प्रशासन समिति की पदेन सभापति जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह बनीं। वहीं शिक्षा समिति का सभापति जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजेश साहू को मनोनीत किया गया, जिसमें श्रीमती प्रिया और श्रीमती अनीता चौधरी को सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही कृषि समिति का सभापति पद श्रीमती सुखमंती सिंह को सौंपा गया, जबकि श्रीमती ममता सिंह और श्री रामजीत लकड़ा सदस्य बनाए गए। इसके साथ ही संचार एवं संकर्म समिति की बागडोर श्री रामजीत लकड़ा को दी गई, साथ ही श्रीमती अनीता सिंह और श्रीमती ममता सिंह को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति श्री उजीत नारायण सिंह बन, जबकि श्रीमती सुखमंती सिंह और श्रीमती प्रिया सदस्य नियुक्त हुईं। वहीं महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती अनीता सिंह को सौंपी गई, जिसमें श्रीमती प्रिया और श्रीमती बेलाकुंवर सदस्य बनाई गईं। वन समिति का नेतृत्व श्रीमती अनीता चौधरी को मिला और उनके साथ श्रीमती अनीता सिंह तथा श्रीमती बेलाकुंवर आयाम को सदस्य नियुक्त किया गया। अंततः स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति की जिम्मेदारी श्रीमती बेलाकुंवर आयाम को दी गई, वहीं श्री उजीत नारायण सिंह और श्री रामजीत लकड़ा को इस समिति का स्थायी सदस्य बनाया गया। जिला पंचायत की स्थायी समितियों के गठन से पंचायत व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता आएगी। पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार सिदार ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नवगठित समितियों को शुभकामनाएं दीं।

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.