Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»आप ऐसा करते हैं, यह हमारा काम नहीं; कनाडा के चुनाव में दखल पर ट्रूडो को मुंहतोड़ जवाब…
    विदेश

    आप ऐसा करते हैं, यह हमारा काम नहीं; कनाडा के चुनाव में दखल पर ट्रूडो को मुंहतोड़ जवाब…

    By February 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आप ऐसा करते हैं, यह हमारा काम नहीं; कनाडा के चुनाव में दखल पर ट्रूडो को मुंहतोड़ जवाब…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कई दिनों से कनाडा भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। कनाडा ने आरोप लगाया था कि भारत उसके चुनाव में हस्तक्षेप कर रहा है।

    कनाडा के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

    भारत ने कड़े शब्दों में कहा कि हम नहीं बल्कि कनाडा ही हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है।

    एक रिपोर्ट में कनाडा ने भारत को एक विदेशी खतरा बताया था, कनाडा का आरोप था कि भारत उनके चुनाव में हस्तक्षेप कर सकता है।

    इसका जवाब देते हुए भारत ने कहा कि अन्य देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना भारत की नीति कभी नहीं रही।
     
    विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमने विदेशी हस्तक्षेप की जांच कर रहे एक आयोग के बारे में मीडिया रिपोर्ट देखी हैं… हम कनाडाई चुनावों में भारतीय हस्तक्षेप के ऐसे निराधार आरोपों को दृढ़ता से खारिज करते हैं। अन्य देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना भारत की नीति नहीं है।”

    भारत का कनाडा को मुंहतोड़ जवाब
    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने आज संवाददाताओं से कहा, “वास्तव में, यह बिल्कुल उलट है। यह कनाडा ही है जो हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। हम नियमित रूप से उनके साथ इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। हम कनाडा से हमारी मुख्य चिंताओं को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहते रहते हैं।”

    कनाडा ने भारत को एक ‘विदेशी खतरा’ बताते हुए कहा था कि नई दिल्ली संभावित रूप से उनके चुनावों में हस्तक्षेप कर सकता है। ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आरोप कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा ने अपनी खुफिया रिपोर्ट में लगाया है। इन आरोपों पर अब भारत की प्रतिक्रिया आई है।

    कनाडा ने भारत को बताया था विदेशी खतरा
    पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई संसद में आरोप लगाया था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की कथित संलिप्तता और भूमिका के ठोस सबूत हैं लेकिन जब भारत ने कनाडा से उन आरोपों के लिए सबूत देने की मांग की तो  कनाडा दाएं-बाएं देखता रह गया।

    भारत ने कनाडा के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। इस प्रकरण के बाद से ही दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब होते चले गए। कनाडाई सुरक्षा खुफिया का दावा जस्टिन ट्रूडो द्वारा शुरू किए गए आरोपों और प्रत्यारोपों की श्रृंखला में सबसे नया है।

    ग्लोबल न्यूज के मुताबिक, अक्टूबर 2022 की खुफिया रिपोर्ट जिसका शीर्षक ‘विदेशी हस्तक्षेप और चुनाव: एक राष्ट्रीय सुरक्षा आकलन’ है, में भारत को ‘खतरा’ बताया गया है और चेतावनी दी गई है कि विदेशी हस्तक्षेप कनाडा के लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशी हस्तक्षेप पारंपरिक कूटनीति से अलग है क्योंकि इसमें सार्वजनिक कथाओं और नीति-निर्माण को प्रभावित करने के लिए गोपनीयता और धोखे का इस्तेमाल किया जाता है।

    यह पहली बार है जब कनाडा ने भारत पर चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है, यह आरोप चीन और रूस पहले से ही झेल रहे हैं। पिछले साल फरवरी में ‘विदेशी हस्तक्षेप पर लोकतांत्रिक संस्थानों के मंत्री की ब्रीफिंग’ में चीन को “अब तक का सबसे महत्वपूर्ण खतरा” बताया गया था। 

    रिपोर्ट में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का जिक्र करते हुए कहा गया है, “हम जानते हैं कि पीआरसी ने 2019 और 2021 के संघीय चुनावों को गुप्त रूप से और भ्रामक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की थी।”

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.