Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»सैनिकों के बदले मालदीव में किसे मिलेगी जगह, विदेश मंत्रालय का ऐलान; तीसरे दौर की बैठक जल्द…
    विदेश

    सैनिकों के बदले मालदीव में किसे मिलेगी जगह, विदेश मंत्रालय का ऐलान; तीसरे दौर की बैठक जल्द…

    By February 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सैनिकों के बदले मालदीव में किसे मिलेगी जगह, विदेश मंत्रालय का ऐलान; तीसरे दौर की बैठक जल्द…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मांग की थी कि 15 मार्च तक भारत अपने सैनिकों को वापस बुला ले।

    अब विदेश मंत्रालय ने बताया कि मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की जगह अब भारत का टेक्निकल स्टाफ लेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत जल्द की जाएगी।

    ऐसा माना जा रहा है कि कम से कम 75 भारतीय सैन्यकर्मी मालदीव में हैं। ये सैनिक दूरदराज के द्वीपों से मरीजों को ले जाने और समुद्र के किनारे किसी तरह की अनहोनी के दौरान लोगों के मदद के लिए तैनात हैं।

    बीते दिनों भारत ने मालदीव को डोर्नियर हवाई जहाज और दो हेलीकॉप्टर दिए थे। टेक्निकल स्टाफ मालदीव में इन हेलीकॉप्टरों और जहाज का रखरखाव करेंगे। पिछले साल मालदीव की सत्ता में आने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

    चीन समर्थक मुइज्जू जब से सत्ता में आए हैं तब से ही भारत और मालदीव के बीच तनाव बढ़ गया है।

    मालदीव के विदेश मंत्रालय ने 2 जनवरी को कहा कि दोनों देशों के अधिकारी नई दिल्ली में मिले और इस बात पर सहमत हुए कि भारत मार्च से मालदीव से अपने सैनिकों को वापस बुलाना लेना शुरू कर देगा।

    सत्ता संभालने के बाद मुइज्जू के ज्यादातर बयान विवादित रहे और भारत के खिलाफ रहे। 

    चीन का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि चूंकि हम छोटे आकार हैं इसका मतलब यह नहीं है कि हमारे ऊपर किसी को धौंस जमाने का लाइसेंस मिल जाता है। उनकी टिप्पणियां तब सामने आई जब पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करने पर मालदीव के मंत्री लोगों का विरोध झेल रहे थे।

    मालदीव और भारत के बीच विवाद तब और गहरा गया जब पीएम मोदी ने एक्स पर लक्षद्वीप के समुद्री तट पर टहलते हुए और स्नॉर्कलिंग करने के दौरान की अपनी तस्वीरें साझा कीं। इस पोस्ट पर मालदीव के कुछ मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया।

    जिसके बाद बवाल मच गया। खुद मालदीव में इसका विरोध होने लगा। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी इसका विरोध किया। चारों तरफ हो रही आलोचना के बाद मुइज्जू सरकार नींद से जागी। मुइज्जू सरकार ने उन तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया जिन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द एक्स पर लिखे थे। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.