Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कांकेर में पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़, सुबह से रुक-रुककर हो रही फायरिंग, 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
    छत्तीसगढ़

    कांकेर में पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़, सुबह से रुक-रुककर हो रही फायरिंग, 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांकेर में पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़, सुबह से रुक-रुककर हो रही फायरिंग, 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांकेर 

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षा बल के जवानों ने दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए माओवादियों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली बताया जा रहा है। फोर्स के जवानों ने शव और हथियार बरामद किया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। बड़े नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर एंटी नक्सल ऑपरेशन लांच किया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। दो नक्सलियों का शव और हथियार बरामद किया गया है। एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों की पहचान पहचान नहीं हो पाई है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकत है। कांकेर जिले के एसएसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया कि एनकाउंटर अभी जारी है। जवानों से जानकारी मिलने के बाद ही डिटेल बता पाएंगे।

    तीन दिन पहले तीन नक्सली मारे गए थे

    बता दें कि तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेडुमिल्ली जंगलों में ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें केंद्रीय समिति का सदस्य गजरला रवि उर्फ उदय, विशेष जोनल समिति (AOBSZC) की सदस्य वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा और अंजू को मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराया था। रवि पर 40 लाख और अरुणा पर 25 लाख का इनाम था। सुरक्षा बलों ने मौके से दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में नक्सली सामान जब्त किया था। इससे पहले अबूझमाड़ के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेंट्रल कमेटी के मेंबर मारे गए थे।

    मार्च-2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन

    बता दें कि मार्च-2026 तक छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन तय की गई है। इसके बाद से लगातार सुरक्षा बल के जवानों बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं। जवानों को लगातार बड़ी सफलता भी मिल रही है, जिससे माओवादी संगठन में दहशत है। मुठभेड़ में मारे जाने के डर से नक्सली लगातार अपना ठिकाना भी बदल रहे हैं।

    कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एसपी के मुताबिक DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को छोटे बेठिया इलाके के आमाटोला और कलपर के बीच जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसपर DRG और BSF की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। मुठभेड़ वाला इलाका माड़ से सटा है। इस इलाके में जवानों ने सबसे ज्यादा नक्सलियों को नुकसान पहुंचाया है।

    इसी इलाके में मारे गए थे 29 नक्सली

    छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम कलपर में 2024 में हुई मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सली मारे गए थे, जिसमें कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल थे। पुलिस की सयुक्त टीम ने एक बार फिर इसी इलाके में ऑपरेशन लॉन्च किया है।

    2 दिन पहले 3 बड़े नक्सली लीडर मारे

    दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया। गजरला 40 लाख का इनामी था।

    वहीं एनकाउंटर में मारी गई अरुणा स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर SZCM थी और नक्सली लीडर चलपति की पत्नी है। इस पर 20 लाख का इनाम था। आंध्र के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

    शाह का दावा- मार्च 2026 तक नक्सलियों का सफाया होगा

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन मार्च 2026 तय की है। उन्होंने ये बात अगस्त 2024 में में बस्तर दौरे के दौरान कही थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि सरेंडर पॉलिसी, हमले और विकास के दम पर नक्सलियों को खत्म किया जाएगा।

    शाह का यह दावा इसलिए भी मजबूत माना जा रहा है क्योंकि नक्सलियों के गढ़ फोर्सेस लगातार अभियान चला रही है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। फोर्स नक्सलियों की मांद में घुसकर उनसे टक्कर ले रही है।

    25 लाख का इनामी कमांडर भास्कर ढेर

    बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में चल रहे ऑपरेशन में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन की ओर से तेलंगाना स्टेट कमेटी के टॉप नक्सली भास्कर के मारे जाने की खबर है. उस पर 25 लाख का ईनाम था. मौके से एक AK-47 रायफल भी बरामद की गई है. यह ऑपरेशन पिछले दो दिनों से जारी है, जिसमें अब तक दो नक्सली ढेर किए जा चुके हैं. जवानों ने बड़ी नक्सली पलटन को चारों ओर से घेर रखा है.

    वहीं कांकेर जिले में BSF और जिला पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई में 5 लाख के इनामी नक्सली राजू नुरुटी को गिरफ्तार किया है. उसे बिनागुंडा के जंगलों से घेराबंदी कर पकड़ा गया. गिरफ्तार नक्सली छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. दोनों कार्रवाइयों को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है.

    यह 9 फरवरी के बाद इस इलाके में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है. पिछले 24 घंटे से डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं. खुफिया इनपुट के मुताबिक, जंगल में 25 से 30 हार्डकोर नक्सलियों का एक दस्ता घिरा हुआ है.

    कोर इलाका अत्यंत घना और भौगोलिक रूप से बेहद कठिन है, जिसका फायदा उठाकर नक्सली छिपने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि सुरक्षा बलों ने इलाके की पूरी घेराबंदी कर ली है और आने वाले कुछ घंटों में बड़ी सफलता की उम्मीद जताई जा रही है.

    बताया जा रहा है कि माड़ में नक्सल चीफ वासव राजू के ठिकानों तक दस्तक देने के बाद अब बस्तर में नेशनल पार्क ही नक्सलियों का आखिरी गढ़ बचा है.माड़ के बाद अब नेशनल पार्क में भी सिलसिलेवार ढंग से तेलंगाना स्टेट कमेटी के शीर्ष नक्सलियों का सफाया हो रहा है.

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.