Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेश के 16 सड़क और पुल निर्माण कार्यों की ऑनलाइन निविदा जारी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेश के 16 सड़क और पुल निर्माण कार्यों की ऑनलाइन निविदा जारी

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेश के 16 सड़क और पुल निर्माण कार्यों की ऑनलाइन निविदा जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    • छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेश के 16 सड़क और पुल निर्माण कार्यों की ऑनलाइन निविदा जारी
    • छत्तीसगढ़ में 16 सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने जारी की ऑनलाइन निविदा
    • प्रदेश में अधोसंरचना विकास को लेकर पहल, लोक निर्माण विभाग ने 16 कार्यों की निविदा की जारी
    • छत्तीसगढ़ PWD की बड़ी कार्रवाई, 16 सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए मांगी ऑनलाइन टेंडर

    रायपुर
     बरसात आते ही प्रदेश के कई गांव शहरों से कट जाते थे। मरीजों का अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल, स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई ठप और बाजार में सब्जी-धान पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता था। मगर अब लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर-अटल नगर ने इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

    विभाग ने अत्याधुनिक ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली से 601.89 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 16 सड़क और पुल निर्माण कार्यों की ऑनलाइन निविदा जारी कर दी है। वहीं, निर्माण कार्य सितंबर से प्रारंभ होने की संभावना है।

    इन जगहों पर बिछेगा सड़कों का जाल

    धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बलौदाबाजार और रायपुर जिले के दूरदराज गांव, जो अब तक हर बरसात में मुख्य शहरों से कट जाते थे, वहां अब मजबूत पुलों और चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

    मरीजों को होती थी दिक्कत

    कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान पुलिया बह जाने या कच्ची सड़कें धंस जाने से एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती थी। अब रोड का निर्माण होने पर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।

    अब तकनीक से होगी राहत की शुरुआत

    पीडब्ल्यूडी द्वारा जारी इन टेंडरों में सड़कों का मजबूतीकरण, चौड़ीकरण, सीमेंट-कांक्रीट निर्माण और उच्च क्षमता वाली पुल-पुलियों का निर्माण प्रस्तावित है। सबसे बड़ा काम छुरा से नवागांव होकर भटगांव तक 24 किमी मार्ग का है, जिसकी लागत 270.30 करोड़ रुपये तय की गई है। वहीं रायपुर-बलौदाबाजार-भाटापारा, पत्थलगांव जैसे इलाकों में भी करोड़ों की लागत से सड़कों का निर्माण होगा।

    चितरपुर–रेवई मार्ग पर सेमरमुड़ा नदी पर उच्चस्तरीय पुल व पहुंच मार्ग
    बेमेतरा–नवागढ़–मुंगेली मार्ग (एसएच-07) चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
    राजनांदगांव–कवर्धा–पोंडी मार्ग (एसएच-05) चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
    डोंगरगढ़–चौकी–मोहला–मानपुर मार्ग (एसएच-24) चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
    पैगा से सरईकेरचा पहुंच मार्ग (5.00 किमी)

    पालीटेक्निक कालेज भवन निर्माण
    बहतराई हाकी स्टेडियम में फ्लड लाइट सप्लाई व इंस्टालेशन

    धनुहारपारा–नवागांव मार्ग पर बोराई नदी पर पुल
    सिलादेही–मौहाडीह मार्ग निर्माण (2.325 किमी)
    सिरगिट्टी–सरवानी–बरतोरी मार्ग उन्नयन (28.45 किमी)
    धारानगर हायर सेकेण्डरी स्कूल में 100 सीटर छात्रावास भवन
    भदरापारा–बरभांठा मार्ग निर्माण (2.70 किमी)
    केरापाठ–गायबुड़ा मार्ग (4.86 किमी, पुल-पुलिया सहित)
    भैरमगढ़ टाउन मार्ग निर्माण (5.00 किमी, शेष कार्य)
    चैनपुर–खम्हरिया मार्ग पर रेहण्ड नदी पर पुल व सड़क
    सुबरा (कटंगपारा)–सलिहापारा मार्ग पर खारून नदी पर उच्चस्तरीय पुल व सड़क

    गौरतलब है कि प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में भारी बारिश के कारण कई बार वहां के लोगों का संपर्क पास के शहरों के कट जाता था। अब इस समस्या के समाधान के लिए सरकार की ओर से कदम उठाया गया है। ऐसे 16 सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य के लिए सरकार की ओर से 601.89 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर जारी किया गया है।

     

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.