Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»इजरायल ने राफा बॉर्डर पर मस्जिदों को बनाया निशाना, बिछा दीं लाशें; 2 बंधकों को छुड़ाने का दावा…
    विदेश

    इजरायल ने राफा बॉर्डर पर मस्जिदों को बनाया निशाना, बिछा दीं लाशें; 2 बंधकों को छुड़ाने का दावा…

    By February 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल ने राफा बॉर्डर पर मस्जिदों को बनाया निशाना, बिछा दीं लाशें; 2 बंधकों को छुड़ाने का दावा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल ने दक्षिणी गाजा के राफा बॉर्डर पर बड़ी एयर स्ट्राइक की है। इसमें कम से कम 63 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है।

    वहीं इजरायल का कहना है कि उसकी सेना ने दो बंधकों को हमास के कब्जे से छुड़ाया है।

    अलजजीरा कि रिपोर्ट के मुताबिक राफा बॉर्डर पर आईडीएफ ने कम से कम 14 घरों और तीन मस्जिदों को निशाना बनाया। इजरायल ने भीड़भाड़ वाले इलाके में बमबारी की। 

    इजरायल की सेना ने बयान जारी कर कहा कि शाबौरा डिस्ट्रिक्ट में आतंकियों पर हमला किया गया है जो कि अब पूरा हो चुका है।

    दावा किया गया कि राफा में ऑपरेशन चलाकर दो बंधकों को मुक्त कराया गया। उनके नाम फर्नांडो साइमन और लुइस हार बताए गए हैं।

    इजरायल ने कहा कि मुक्त कराए गए बंधक सही हालात में हैं। इजरायल का कहना है कि राफा में होने वाले हमले के बाद हमास को मजबूरन बंधकों को छोड़ना पड़ेगा।

    बता दें कि गाजा में राफा बॉर्डर को ज्यादा सुरक्षित माना जाता था। हालांकि इजरायल के हमले के बाद अब यहां भी बहुत सारे लोगों के मारे जाने की आशंका है।

    गाजा में हमलों के बाद लगभग 14 लाख लोग राफा में आकर रहने लगे हैं। ऐसे में यहां काफी भीड़ हो गई है। वहीं हमास ने कहा है कि इजरायल निर्दयता कर रहा है। वह मासूम लोगों को मौत के घाट उतार रहा है। 

    हमास ने कहा, फांसीवादी सेना ने राफा में हमला कर दिया जिसमें कम से कम 100 लोग शहीद हो गए। वे हमारे मासूम फिलिस्तीनियों पर कहर बरपा रहे हैं।

    फिलिस्तीनियों को मारने की उनकी साजिश है। वे पहले लोगों को एक क्षेत्र को खाली करने को कहते हैं। जब वे एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं तो उन्हें निशाना बनाया जाता है।

    बता दें कि रविवार को ही यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नेतन्याहू से फोन पर बात की थी और कहा था कि राफा में तब तक अटैक ना करें जब तक कि सुनिश्चित ना कर लिया जाए कि आम लोगों की जान नहीं जाएगी। 

    वहीं नेतन्याहू ने यह भी वादा किया था कि राफा के लिए लोगों के सुरक्षित पहुंचने का वह ध्यान रखेंगे। वहीं गाजा के लोगों के एजिप्ट जाने को लेकर भी तनाव कामय है। एजिप्ट नहीं चाहता है कि फिलिस्तीनी उसके देश में प्रवेश करें। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.