Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»मेरी देखरेख में नतीजे बदले; पाकिस्तान का यह कैसा चुनाव, कमिश्नर ने ही माना खेल किया था…
    विदेश

    मेरी देखरेख में नतीजे बदले; पाकिस्तान का यह कैसा चुनाव, कमिश्नर ने ही माना खेल किया था…

    By February 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेरी देखरेख में नतीजे बदले; पाकिस्तान का यह कैसा चुनाव, कमिश्नर ने ही माना खेल किया था…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में आम चुनावों ने धांधली की भी एक मिसाल कायम कर दी है।

    8 फरवरी को आए चुनावी नतीजों के बाद पाकिस्तान में जनता सड़कों पर उतर चुकी है। वहीं धांधली के आरोपों के बीच रावलपिंडी डिवीजन के कमिश्रर ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए  बड़ा खुलासा किया है।

    उन्होंने कहा कि इमरान खान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को हराने के लिए उनकी ही देखरेख में नतीजे बदले गए। कमिश्नर ने मान लिया है कि चुनाव में खेल किया गया और धांधली करके पीएमएल-एन को रावलपिंडी की 13 सीटों पर जीत दिलाई गई। 

    सुप्रीम कोर्ट के जजों पर भी धांधली का आरोप

    पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम बाहर कमिश्नर लियाकत अली चाथा ने कहा, मैं अपनी गलती की जिम्मेदारी लेता हूं।

    इस काम में चीफ इलेक्शन कमिश्नर औऱ सुप्रीम कोर्ट के शीर्ष जज भी शामिल थे। जो निर्दलीय उम्मीदवार 70 से 80 हजार वोटों से आगे चल रहे थे उन्हें हराने के लिए फर्जी स्टैंप का सहारा लिया गया।

    उन्होंने कहा, मैं धांधली की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने पंजाब के गवर्नर हाजी गुलाम अली औऱ अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया। 

    जब चुनाव के दौरान और परिणाम आने तक प्रक्रिया में अनियमितता पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, यह तो बहुत  छोटा शब्द है।

    बल्कि सीधा कहना चाहिए कि देश की पीठ पर छुरा भोंका गया है। इस वजह से मुझे नींद नहीं आ रही थी। मैंने जो अन्याय किया है उसके लिए मुझे सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन लोगों को भी सजा देना चाहिए जो लोग इस काम में शामिल थे।

    रावलपिंडी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले चाथा ने कहा कि उनपर इतना दबाव था कि उन्होंने खुदकुशी करने का फैसला कर लिया था। लेकिन फिर उन्होंने जनता के सामने जाने का फैसला किया। 

    उन्होंने कहा, मैं नौकरशाहों से यही प्रार्थना करूंगा कि इन नेताओं के लिए कोई गलत काम ना करें। चाथा के दावे के बाद पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने कहा कि ये सारे आऱोप सरासर गलत हैं।

    आयोग ने कहा, किसी भी अधिकारी से चुनाव परिणामों में कोई परिवर्तन करने के लिए नहीं कहा गया था। किसी भी डिवीजन के  कमिश्नर ने रिटर्निंग ऑफिसर या फिर प्रीसाइडिंग ऑफिसर से चुनाव परिणाम या फिर चुनावी प्रक्रिया में कोई गड़बड़ करने का निर्देश नहीं दिया था। इस मामले में जल्द ही चुनाव आयोग जांच करवाएगा। 

    वहीं चाथा के दावों को लेकर पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने भी निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की जाएगी। बता दें कि पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

    हालांकि चुनाव से पहले ही उनकी पार्टी को बैन कर दिया गया था। ऐसे में उनके समर्थक उम्मीदवार निर्दलीय लड़े थे। इमरान खान फिलहाल जेल में हैं। खबर ये भी हैं कि उनकी आईएसआई से बात हो चुकी है और वह प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल हो गए हैं। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.