Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»गाजा का नरसंहार देख फिलिस्तीनी PM ने दिया इस्तीफा, मुस्लिम देश में भूचाल; हमास ने चल दी नई चाल
    विदेश

    गाजा का नरसंहार देख फिलिस्तीनी PM ने दिया इस्तीफा, मुस्लिम देश में भूचाल; हमास ने चल दी नई चाल

    By February 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गाजा का नरसंहार देख फिलिस्तीनी PM ने दिया इस्तीफा, मुस्लिम देश में भूचाल; हमास ने चल दी नई चाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच फिलिस्तीनी प्रधान मंत्री मोहम्मद शतयेह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

    उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा कि इस्तीफा लिखित रूप में 26 फरवरी को दिया है। उन्होंने इस्तीफे के पीछे की वजह गाजा शहर में बढ़ती हिंसा और युद्ध के कारण भुखमरी के हालातों को देखते हुए दिया है।

    शतयेह के इस्तीफे के बाद मुस्लिम देश में भूचाल मच गया है। इस बीच हमास ने फतह पार्टी के साथ मिलकर नई सरकार के गठन की प्लानिंग शुरू कर दी है।

    अगले हफ्ते मॉस्को में एक मीटिंग हो सकती है। यह सबकुछ तब हो रहा है, जब इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ऐलान कर चुके हैं कि गाजा में हमास के पूर्ण खात्मे के बाद इजरायल तय करेगा कि गाजा का क्या भविष्य होना है? 

    फिलिस्तीनी प्राधिकरण (पीए) के अध्यक्ष महमूद अब्बास को सोमवार को अपना इस्तीफा सौंपकर शतयेह ने कहा, “इस्तीफा देने का निर्णय वेस्ट बैंक और जरूशलेम में अभूतपूर्व हमले और गाजा पट्टी में युद्ध, नरसंहार और भुखमरी के बाद आया है।”

    उन्होंने कहा, “मैं देखता हूं कि नई चुनौतियों के लिए नई सरकारी और राजनीतिक व्यवस्था की आवश्यकता है जो गाजा में और फिलिस्तीन में एकता और शांति पर आधारित आवश्यकता को पूरी करे।” 

    शतयेह की टिप्पणियां तब आई हैं जब अब्बास पर पीए को भंग करने और एक नई सरकार पर काम शुरू करने के लिए अमेरिकी दबाव बढ़ रहा है जो युद्ध के बाद फिलिस्तीनी राज्य पर शासन में इजरायल की मदद कर सकता है।

    हालांकि, इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कई मौकों पर फिलिस्तीनी राज्य का नियंत्रण लेने और गाजा पर शासन करने के आह्वान को खारिज कर चुके है लेकिन, यह जरूर कह चुके हैं कि गाजा में हमास के पूर्ण खात्मे के बाद ही मुस्लिम राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तय की जाएगी।

    पिछले हफ्ते, इजरायली सांसदों ने नेतन्याहू द्वारा फिलिस्तीनी राज्य की किसी भी “एकतरफा” मान्यता को अस्वीकार करने का समर्थन किया था।

    इस बीच यह भी चर्चा है कि हमास फतह पार्टी के साथ फिलिस्तीन में नई सरकार के गठन को लेकर आगे बढ़ रही है। इसके लिए हमास और फतह पार्टी के बीच अगले हफ्ते रूस की राजधानी मॉस्को में बैठक होने वाली है।

    पश्चिम देशों का भी बढ़ रहा दबाव
    फिलिस्तीनी पीएम शतयेत का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब पश्चिमी देश फिलिस्तीन में सरकार को कथित रूप से कमजोर करने और गाजा में नई राजनीतिक व्यवस्था की पैरवी कर रहे हैं।

    अमेरिका भी फिलिस्तीन में नई सरकार को लेकर आशांवित है और गाजा में नरसंहार को जल्द खत्म करने के पक्ष में हैं।

    अमेरिका कई बार इजरायल को गाजा में नरसंहार रोकने के लिए कह चुका है लेकिन, इजरायल हमास के पूर्ण खात्मे तक युद्ध रोकने को राजी नहीं है।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.