Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में नियमित हुई कक्षाएं….
    छत्तीसगढ़

    युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में नियमित हुई कक्षाएं….

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में नियमित हुई कक्षाएं….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में किए गए युक्तियुक्तकरण के प्रयास शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। इस पहल से दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों के विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन प्रारंभ हुआ है तथा बच्चों की उपस्थिति में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

    पूर्व में कई प्राथमिक विद्यालय ऐसे थे जहाँ एक ही शिक्षक नियुक्त था अथवा विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी थी। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत ऐसे विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना की गई, जिससे न केवल शैक्षणिक गतिविधियाँ सुचारू हुईं बल्कि विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर हुई।

    रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम कुम्हीचुंआ के प्राथमिक शाला में 105 छात्र अध्ययनरत हैं। यह शाला लंबे समय से शिक्षक विहीन थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत इस विद्यालय में चार नए शिक्षक पदस्थ किए गए। इससे कक्षा पहली से पाँचवीं तक की पढ़ाई अच्छे से होने लगी है और बच्चों के भविष्य की दिशा भी उज्ज्वल हुई है। नियमित कक्षाओं के संचालन से बच्चों में अनुशासन और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है।

    छात्रों को मिल रहा सीधा लाभ

    रायगढ़ जिले के ही तमनार ब्लॉक के प्राथमिक शाला गुडग़ुड़ में युक्तियुक्तकरण के तहत एक नई शिक्षिका की पदस्थापना हुई है। वर्तमान में यहाँ 37 बच्चे अध्ययनरत हैं। पहले विद्यालय एकल शिक्षकीय था, जिससे सभी कक्षाओं को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था और पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। अब नई शिक्षिका की नियुक्ति से सभी कक्षाएँ व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही हैं। ग्रामवासियों और पालकों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था अब अच्छी हुई है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महेंद्र दास महंत ने बताया कि शासन द्वारा किए गए युक्तियुक्तकरण से क्षेत्र के कई विद्यालय लाभान्वित हुए हैं। अब विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ी है और बच्चों की पढ़ाई पहले से अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो रही है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कहना है कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया इसी दिशा में एक ठोस कदम है। शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर हमने बच्चों की पढ़ाई को सुचारू बनाया है। आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.