Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वन मंत्री केदार कश्यप ने गोलावंड में लगभग 01 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….
    छत्तीसगढ़

    वन मंत्री केदार कश्यप ने गोलावंड में लगभग 01 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वन मंत्री केदार कश्यप ने गोलावंड में लगभग 01 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कोंडागांव जिले के ग्राम गोलावंड में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग 01 करोड़ 69.52 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।  साथ ही ग्राम गोलावंड में शीतला माता मंदिर निर्माण के लिए पाँच लाख और सामुदायिक कार्य हेतु बीस लाख रूपए के शेड निर्माण की घोषणा की।

    वन मंत्री ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे यह सरकार की मंशा है। हमारी प्राथमिकता में ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पुल पुलिया का विकास है, जिससे सभी गांव विकासखंड और जिला मुख्यालय से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांव गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की गई थी।  पक्की सड़क बन जाने से गांव में विकास पहुंचती है।

    वन मंत्री ने ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी जैसे कई योजनाओं से गांव की महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड जैसे योजनाओं से शत प्रतिशत लाभ पहुंचाए। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए भी प्रेरित किया।

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने गोलावंड में लगभग 01 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

    15 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

    भूमिपूजन कार्यक्रम में वन मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों को 01 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगत दी, जिसमें ग्राम खण्डाम में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास से 3 लाख रुपए की लागत से अतरिकोट पारा में रंगमंच निर्माण, मयूरडोंगर में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास से 4.50 लाख रुपए की लागत से गोविन्द घर के पास पुलिया निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार ग्राम झारा में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत 4.50 लाख रुपए की लागत से गुड्डी राम घर डोंगरीपारा में पुलिया निर्माण, ग्राम पोलंग में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत 06 लाख रुपए की लागत से बनसिंह घर के पास पुलिया निर्माण, ग्राम बोरगांव में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत 06 लाख रुपए की लागत से बोरपारा सुबेश्वर घर के पास पुलिया निर्माण, ग्राम गोलावण्ड में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत 04 लाख रुपए की लागत से बाजार स्थल में रंगमंच निर्माण, ग्राम बेतबेडा सम्रग शिक्षा अंतर्गत 16 लाख रुपए की लागत से प्रा० व पूर्व मा० शाला बेतबेड़ा में अहाता निर्माण कार्य शामिल है। ग्राम खचगांव में छ०ग० राज्य कृषि विपणन बोर्ड अंतर्गत ग्राम खचगांव जिला कोण्डागांव अंतर्गत 10.99 लाख रूपए की लागत से कोलियारीपारा से 1.5 मीटर स्पॉन कर 2 नग पुलिया निर्माण कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड अंतर्गत ग्राम खड़गांव जिला कोण्डागांव अंतर्गत 6.99 लाख रूपए की लागत से हगरू कश्यप घर के पास 02 मीटर स्पॉन आर.सी.सी. कल्बर्ट निर्माण, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मीटर स्पॉन आर.सी.सी. कल्बर्ट निर्माण,  ग्राम खचगांव जिला कोण्डागांव अंतर्गत 5.49 लाख रुपए की लागत से प्रेमसिंह बघेल के खेत के पास 1.5 मीटर स्पॉन आर.सी.सी. कल्वर्ट निर्माण कार्य शामिल है।

    छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड अंतर्गत ग्राम तोतर जिला कोण्डागांव में 12.46 लाख रुपए की लागत से छिनारी नाला में 03 मीटर स्पॉन आर.सी.सी. कल्वर्ट 1 नग, सम्रग शिक्षा अंतर्गत 16 लाख रुपए की लागत से प्रा०शाला चिखलापारा, ग्राम नरिहा में  छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड अंतर्गत ठोडीमढ़ानार जिला कोण्डगांव अंतर्गत 35.5 लाख रूपए की लागत से ग्राम नरिहा सोनाधर पर से अटारपारा तक 500 मीटर सी.सी. सड़क एवं 02 मीटर स्पॉन 03 नग आर.सी.सी स्लोब कल्वर्ट निर्माण कार्य शामिल है। ग्राम चमई में छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड ईलाकोतर्गत चमई नाला में 35.09 लाख रुपए की लागत से 06 मीटर 2 स्पान स्लैब कल्वर्ट (चमई से कोकड़ भाटा मार्ग पर) और ग्राम पंचायत हंगवा में  मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत 03 लाख रूपए की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य शामिल है।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.