Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गाँव की तस्वीर बदली, कौशल्या की तकदीर सँवरी: जल जीवन मिशन से मिला घर-घर नल का तोहफ़ा….
    छत्तीसगढ़

    गाँव की तस्वीर बदली, कौशल्या की तकदीर सँवरी: जल जीवन मिशन से मिला घर-घर नल का तोहफ़ा….

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गाँव की तस्वीर बदली, कौशल्या की तकदीर सँवरी: जल जीवन मिशन से मिला घर-घर नल का तोहफ़ा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सभी ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने के लक्ष्य हैं ताकि हर घर को पीने का साफ पानी मिल सके। मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पेंड्री की कौशल्या बाई का जीवन कभी पानी की तलाश में बीतता था। हर सुबह और शाम उन्हें कई किलोमीटर दूर स्थित तालाब या हैंडपंप तक जाना पड़ता, जिससे उनका आधा दिन निकल जाता और परिवार की रोजमर्रा की गतिविधियाँ प्रभावित होती थीं। लेकिन अब जल जीवन मिशन ने कौशल्या और उनके परिवार की तकदीर बदल दी है। मिशन के तहत ग्राम में पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक घर में नल से शुद्ध पानी उपलब्ध कराया गया है। कौशल्या  अब पानी भरने के लिए घंटों इंतजार या लंबी दूरी तय नहीं करतीं। उनके जीवन में सहजता, स्वच्छता और समय की बचत हुई है।

    स्वच्छ पानी से बीमारियों का डर नहीं

    कौशल्या बताती हैं, “अब मुझे पानी भरने में समय नहीं गंवाना पड़ता। बच्चों को पढ़ाई के लिए समय मिलता है और घर का काम भी आसानी से निपट जाता है। सबसे बड़ी खुशी यह है कि हमें स्वच्छ पानी मिलता है और बीमारियों का डर कम हो गया है।” उन्होंने बताया कि पहले गर्मी के मौसम में पानी की कमी से बीमारियाँ और थकान भी बढ़ जाती थीं। बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्यों पर भी इसका सीधा असर पड़ता था। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कौशल्या स्वयं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठकों में शामिल होकर योजना के सही क्रियान्वयन और पानी की गुणवत्ता की निगरानी करती हैं। इसने उन्हें आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का अनुभव भी दिया है।

    जीवन संघर्ष से निकलकर आत्मविश्वास से भरे भविष्य ओर

    जिला प्रशासन का कहना है कि यह मिशन केवल पानी उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता सुधारने और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल है। स्वच्छ जल उपलब्ध होने से स्वास्थ्य में सुधार, समय की बचत और परिवारों की खुशहाली सुनिश्चित हो रही है। आज कौशल्या का जीवन संघर्ष से निकलकर आत्मविश्वास और सहजता से भरे भविष्य की ओर बढ़ रहा है। उनका अनुभव यह दर्शाता है कि जब योजनाएँ पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ लागू होती हैं, तो उनका प्रभाव सीधे आमजन के जीवन में दिखाई देता है। जल जीवन मिशन ने कौशल्या और उनके गाँव के लिए न केवल पानी की सुविधा प्रदान की है, बल्कि यह उनके जीवन में आशा, सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई धारा लेकर आया है। यह बदलाव पूरे ग्राम के लिए प्रेरणा बन गया है।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.