Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»घर में रौशनी के साथ आमदनी का भी लाभ मिला, सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनीं गंगोत्री – बिजली बिल हुआ शून्य…..
    छत्तीसगढ़

    घर में रौशनी के साथ आमदनी का भी लाभ मिला, सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनीं गंगोत्री – बिजली बिल हुआ शून्य…..

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर में रौशनी के साथ आमदनी का भी लाभ मिला, सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनीं गंगोत्री – बिजली बिल हुआ शून्य…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ राहत देने का कार्य कर रही है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना से जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। अब लोग अपने घरों में सोलर सिस्टम लगाकर खुद ही बिजली निर्माता बन रहे हैं और अतिरिक्त बिजली वितरण कंपनी को बेचकर आय भी प्राप्त कर रहे हैं। इससे अब उपभोक्ताओं के बिजली बिल लगभग शून्य या बहुत कम हो चुके है।

    बिजली बिल के अतिरिक्त बोझ से मिली मुक्ति 

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड मानपुर के ग्राम तोलूम निवासी श्रीमती गंगोत्री बाई गणवीर भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की ऐसी ही हितग्राही हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्रीमती गणवीर को पहले हर महीने 500 से 700 रुपए तक बिजली बिल चुकाना पड़ता था। गर्मियों में यह राशि बढ़कर 1000 से 1500 रुपए तक पहुंच जाती थी, जिससे घरेलू खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अब प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर पैनल लग जाने से बचत भी हो रही है।

    मिला सब्सिडी का लाभ

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने पर श्रीमती गणवीर ने योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाते हुए विद्युत विभाग की सहायता से पोर्टल पर आवेदन किया और अपने घर की छत पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। केंद्र सरकार द्वारा 60 हजार रूपए की सब्सिडी राशि श्रीमती गणवीर के खाते में प्रदान की गई है। इसके साथ ही अब हमें राज्य द्वारा सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा, जिससे हमें दोनों ओर से फायदा प्राप्त हो रहा है।

    ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम 

    श्रीमती गणवीर ने कहा कि यह योजना हमारे जैसे परिवारों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे हमें मुफ्त बिजली मिल रही है और पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से घर खर्च में बिजली बिल के बोझ को कम दिया है। सोलर पैनल लगने से हमें अब बिजली बिल भरने की जरूरत नहीं पड़ी है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर अब ऋण भी मिल रहा है। जिसके बारे में जानकर अब हमारे आस-पास के लोग भी सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए रोज मुझसे पूछते हैं।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.