Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला: 25 वर्षों में योजनाओं ने बदली सामाजिक-आर्थिक तस्वीर….
    छत्तीसगढ़

    महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला: 25 वर्षों में योजनाओं ने बदली सामाजिक-आर्थिक तस्वीर….

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला: 25 वर्षों में योजनाओं ने बदली सामाजिक-आर्थिक तस्वीर….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य अपने रजत महोत्सव वर्ष का उत्सव मना रहा है। राज्य स्थापना के 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश ने नई मिसाल कायम की है। धमतरी जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं ने यहाँ की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर को बदल दिया है – जहाँ महिलाएँ आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हैं वहां बच्चों का भविष्य सुरक्षित हुआ है।

    महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (2005-06) के तहत अब तक जिले की 2066 कन्याएँ लाभान्वित हुई हैं। इस योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है। वहीं नोनी सुरक्षा योजना (2014) से 6316 बेटियों को शिक्षा और भविष्य के लिए वित्तीय संबल मिला है।

    बेटियों की बचत और वित्तीय आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने हेतु सुकन्या समृद्धि योजना (2015) ने विशेष प्रभाव छोड़ा है। इस योजना के तहत धमतरी जिले की 44 हजार 182 बालिकाएँ लाभान्वित हुई हैं। इसी तरह दिशा दर्शन योजना (2012-13) के अंतर्गत 892 हितग्राही शिक्षा और रोजगार उन्मुख अवसरों से जुड़ चुके हैं।

    महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना (2024) ने मातृत्व सुरक्षा, पोषण और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल की है। धमतरी जिले में अब तक 2 लाख 31 हजार 662 महिलाएँ इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (2017) से 58 हजार 822 हितग्राही लाभान्वित होकर सुरक्षित मातृत्व की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

    स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना (2003-04) के तहत 1494 महिलाओं को ऋण प्रदान किया गया है। वहीं महिला कोष सक्षम योजना (2009-10) से 147 हितग्राही अपने व्यवसाय और जीवन स्तर में सुधार लाने में सफल रही हैं।

    बाल कल्याण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना (2009) के माध्यम से 1129 बच्चों को शैक्षिक एवं सामाजिक सहयोग मिला है। साथ ही वर्ष 2025 में प्रारंभ हुई पूरक पोषण आहार योजना से 65 हजार 433 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं, जिससे कुपोषण उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर बने और हर बच्चे को पोषित, सुरक्षित एवं शिक्षित वातावरण मिले। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महिला एवं बाल विकास की योजनाओं को और अधिक सशक्त रूप से लागू किया जा रहा है।”

    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के इस ऐतिहासिक अवसर पर यह कहा जा सकता है कि बीते 25 वर्षों में राज्य ने महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और पोषण सुधार की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेश “सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.