Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025: हो जाएं रोमांचक अनुभव के लिए तैयार, देश-विदेश से आएंगे पर्यटक, स्वरोजगार और पर्यटन को मिलेंगे नए आयाम…..
    छत्तीसगढ़

    जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025: हो जाएं रोमांचक अनुभव के लिए तैयार, देश-विदेश से आएंगे पर्यटक, स्वरोजगार और पर्यटन को मिलेंगे नए आयाम…..

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025: हो जाएं रोमांचक अनुभव के लिए तैयार, देश-विदेश से आएंगे पर्यटक, स्वरोजगार और पर्यटन को मिलेंगे नए आयाम…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 6 से 9 नवंबर 2025 तक भव्य जशपुर जम्बूरी का आयोजन होगा। यह महोत्सव जिले की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शानदार संगम होगा, जो जशपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

    जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि- ‘‘हमारा लक्ष्य है कि जशपुर की प्रकृति और  संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान मिले। जशपुर जम्बूरी 2025 न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करेगा, बल्कि पर्यटन, उद्यमिता और सामुदायिक सहभागिता को भी नई ऊर्जा देगा। यह आयोजन राज्य के लिए गौरव और विकास दोनों का प्रतीक बनेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर खोलेगा। जशपुर जम्बूरी जैसे आयोजन छत्तीसगढ़ को एडवेंचर टूरिज्म हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। यह सिर्फ पर्यटन नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गर्व का भी उत्सव है‘‘।

    जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक

    जशपुर जम्बूरी केवल एक मनोरंजक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय स्व-सहायता समूहों, युवा कारीगरों, गाइड्स और होमस्टे संचालकों के लिए रोजगार और स्वरोजगार का प्रमुख माध्यम भी है। 2024 में पहली बार आयोजित यह कार्यक्रम पिछले वर्ष लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ और इस बार इसे और विस्तार देने की तैयारी की गई है।

    जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक

    रॉक क्लाइम्बिंग, ज़िपलाइन, ट्रेकिंग जैसे रोमांच सहित जनजातीय इलाकों का अनुभव

    जशपुर जम्बूरी 2025 रोमांच, कला और सामुदायिक अनुभवों को और भी समृद्ध करेगा। रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, ज़िपलाइन, ट्रेकिंग, मयाली डैम पर वॉटर स्पोर्ट्स, पैरामोटर और हॉट एयर बलून से मधेश्वर पहाड़ों के दृश्य देखे जा सकेंगे। जनजातीय नृत्य (कर्मा, सरहुल), लोक संगीत, हस्तशिल्प कार्यशालाएँ (मिट्टी, बाँस, गोंदना कला, लकड़ी व लोहे की कारीगरी), लोकनाट्य और स्थानीय व्यंजन का भी अनुभव मिलेगा। पारंपरिक खेल, टीम-बिल्डिंग गतिविधियाँ और तारों भरे आसमान के नीचे अलाव की गर्माहट से लोगों के मन में आनंद की अनुभूति होगी।  जशपुर जम्बूरी 2025 का उद्देश्य है प्रतिभागियों को प्रकृति, परंपरा और समुदाय की उस धारा से जोड़ना, जहाँ हर पल एक नई कहानी कहता है।

    जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक

    युवाओं के लिए विशेष : कौशल विकास से लेकर रोजगार तक की संभावनाएं

    युवाओं के लिए यह जशपुर जम्बूरी शिक्षा और कौशल विकास का अवसर लेकर आ रहा है। पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में युवाओं को वैश्विक मानकों पर प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे बेहतर रोजगार के अवसर पा सकें। डिजिटल मार्केटिंग और जीआईएस मैपिंग के माध्यम से इलाके की पहुंच बढ़ाई जाएगी, जो आर्थिक विकास में सहायक होगी।

    जशपुर में स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा

    स्थानीय किसानों और स्व-सहायता समूहों को भी इस महोत्सव से लाभ मिलेगा, जिससे वे अपनी कृषि और पर्यटन संबंधी गतिविधियों को और सशक्त बना सकेंगे। यह उत्सव जिले की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि का भी माध्यम बनेगा। जशपुर जम्बूरी स्थानीय समुदाय, पर्यटकों और निवेशकों को जोड़ने का काम करेगा और युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करेगा। जशपुर जंबूरी केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम है।  स्वदेश दर्शन योजना के तहत मयाली नेचर कैंप में बोटिंग, कैक्टस गार्डन और टेंट सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। यहाँ के पर्यटक स्थल अब बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित हैं। जशपुर जंबूरी का आयोजन जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से होता है। इसके लिए जशपुर जिला प्रशासन की इन्स्टाग्राम पेज जशपुर जम्बूरी ( jashpurjamboree ) पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.