Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»यू्क्रेन में अब अपनी सेना नहीं भेजेगा यह NATO देश, पुतिन के परमाणु बम वाली धमकी से सहमा…
    विदेश

    यू्क्रेन में अब अपनी सेना नहीं भेजेगा यह NATO देश, पुतिन के परमाणु बम वाली धमकी से सहमा…

    By March 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यू्क्रेन में अब अपनी सेना नहीं भेजेगा यह NATO देश, पुतिन के परमाणु बम वाली धमकी से सहमा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है।

    तीसरे साल में प्रवेश कर चुका यह महायुद्ध लाखों कत्लेआम और अरबों के नुकसान के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

    इस युद्ध में लाखों की संख्या में लोग पलायन कर चुके हैं। इस युद्ध में नाटो और अमेरिका के दम पर यूक्रेनी सेना पुतिन की खतरनाक आर्मी को लोहे के चने चबवा रही है।

    पुतिन लगातार यूक्रेन से युद्ध में अन्य देशों की दखलअंदाजी पर अपने तेवर दिखा चुके हैं। पुतिन ने हाल ही में नाटो देश के यूक्रेन में अपनी आर्मी भेजने पर कड़ा ऐतराज जताया था। पुतिन ने बाकायदा परमाणु बम से हमले की धमकी दी थी। पुतिन की धमकी का असर यह हुआ है कि इसने यूक्रेन में अपनी सेना भेजने की घोषणा वापस ले ली है।

    यहां नाटो देश पोलैंड की बात हो रही है। नाटो मेंबर पोलैंड ने यूक्रेन में सेना भेजने के फैसले पर आश्चर्यजनक रूप से यू-टर्न ले लिया है। एक नए बयान में पोलैंड ने कहा है कि यूक्रेन में सेना भेजने के लिए हमारी कोई योजना नहीं है।

    मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का मानना है कि पोलैंड ने ऐसा पुतिन की धमकी के बाद किया है।

    पोलैंड ने कहा है कि यूक्रेनी सेवा सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए भी सेना नहीं भेजी जाएगी। यह तब हुआ है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम द्वारा यूक्रेन में सेना भेजने पर परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है।

    पश्चिम के दखल से गुस्साए पुतिन
    पुतिन ने हाल ही में रूस के वार्षिक राष्ट्रीय संबोधन के दौरान पश्चिम देशों के लिए अपनी धमकियां जारी कीं थी।

    पुतिन ने दो टूक शब्दों में कहा था कि अगर पश्चिम ने यूक्रेन को मदद करना जारी रखा तो उन देशों को यह नहीं भूलना चाहिए कि हमने जो परमाणु हथियार और घातक बम रखे हैं, उनके क्षेत्रों में भेजने से नहीं कतराएंगे।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.