Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ की विकास गाथा देखने पहुंचे लोगों में भारी उत्साह….
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की विकास गाथा देखने पहुंचे लोगों में भारी उत्साह….

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ की विकास गाथा देखने पहुंचे लोगों में भारी उत्साह….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित दीनदयाल परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय राज्योत्सव के अंतिम दिन जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी में आम नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। “छत्तीसगढ़ – प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा को रोचक और सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है।

    “छत्तीसगढ़ - प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर आधारित जनसंपर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी

    प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण तथा डिजिटल प्रगति को आकर्षक दृश्य प्रस्तुति और सूचनाप्रद छायाचित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसके माध्यम से आम नागरिक राज्य शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को सरल एवं सहज रूप से समझ पा रहे हैं। राज्योत्सव स्थल पर पहुँचे खैरागढ़ के ग्राम सिंगारपुर के सुभाष निषाद, प्रेरणा निषाद और प्रणव निषाद ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संतुलित एवं प्रेरक चित्रण किया गया है।

    “छत्तीसगढ़ - प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर आधारित जनसंपर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी

    रायपुर के अमलीडीह से आई निशा ध्रुव, मोहिनी ध्रुव और अनीता भारती ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। वहीं संजय नगर से पहुँची श्रीमती ममता पाटिल ने कहा कि प्रदर्शनी में लगा 360 डिग्री इमर्सिव डोम बेहद आकर्षक और जानकारीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि इस डोम में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, प्रमुख योजनाओं और राज्य की प्रगति को रोचक दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति के जरिए प्रदर्शित किया गया है, जो दर्शकों को वास्तविक अनुभव प्रदान करता है।

    “छत्तीसगढ़ - प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर आधारित जनसंपर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी

    उरकुरा रायपुर से आई प्रिया, मुस्कान, ख्याति, जानवी रजक, भुनेश्वरी जायसवाल और तारिणी साहू ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और समृद्ध संस्कृति की गहन जानकारी मिली। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपरा को दर्शाने वाले पारंपरिक वाद्य यंत्रों का भी प्रदर्शन किया गया है। लोग इन वाद्यों को बड़ी उत्सुकता से देखते हुए फोटो भी क्लिक कर रहे हैं। प्रदर्शनी में आगंतुकों को ‘जनमन’ पत्रिका और शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित ब्रोशर सहित उपयोगी प्रचार सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही है। इन प्रकाशनों के माध्यम से नागरिक राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

    फ़ोटो प्रदर्शनी

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.