Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में आवास योजनाओं से साकार हो रहा ‘सबके लिए पक्का घर’ का सपना….
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में आवास योजनाओं से साकार हो रहा ‘सबके लिए पक्का घर’ का सपना….

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में आवास योजनाओं से साकार हो रहा ‘सबके लिए पक्का घर’ का सपना….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में जनकल्याण की नई मिसाल कायम की है। शासन की प्रतिबद्धता और सतत निगरानी के परिणामस्वरूप राज्य के विभिन्न जिलों में जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान मिल रहे हैं। सरगुजा जिला इस दिशा में अग्रणी बनकर उभरा है, जहाँ योजना की कुल प्रगति दर 75.29 प्रतिशत दर्ज की गई है।

    वर्ष 2016 से 2026 तक सरगुजा जिले में कुल 1,02,087 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 76,863 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। प्रारंभिक वर्षों में उल्लेखनीय सफलता दर्ज करते हुए 2016-17 से 2019-20 तक लगभग 90 प्रतिशत से अधिक आवासों का निर्माण पूरा किया गया। वर्तमान में 2024-25 के दौरान 32,087 आवासों में से 15,404 का निर्माण संपन्न हुआ है, जबकि 2025-26 के लिए 4,096 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी पहली किस्त 1 नवम्बर से जारी कर दी गई है।

    इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना (PM-JANMAN) के तहत सरगुजा जिले में 2,565 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 1,188 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना (MMAY-G) में 1,024 स्वीकृत आवासों में से 167 का निर्माण संपन्न हो चुका है।
    राज्य सरकार द्वारा आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और “सबके लिए आवास” का लक्ष्य तेजी से साकार हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित कर अन्य लाभार्थियों को समय-सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल ग्रामीण अंचलों में सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और स्थायी आवास सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.