Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सिरोही में करोड़ों की ड्रग लैब का भंडाफोड़, एमडी बनाने का सामान बरामद
    छत्तीसगढ़

    सिरोही में करोड़ों की ड्रग लैब का भंडाफोड़, एमडी बनाने का सामान बरामद

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिरोही में करोड़ों की ड्रग लैब का भंडाफोड़, एमडी बनाने का सामान बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिरोही

    सिरोही जिले के रेवदर थाना क्षेत्र के दांतराई गांव के पास एक कृषि कुएं पर पुलिस, एनडीपीएस, एनसीबी और एफएसएल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये कीमत की मादक पदार्थ (एमडी) बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री और लैब उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान वहां तैयारियां चल रही थीं, जिससे प्रतीत होता है कि नशे का बड़ा कारोबार शुरू करने की योजना थी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है।

    खेत में बनी गुप्त लैब पर छापा
    जानकारी के अनुसार, रेवदर थानाधिकारी सीताराम के नेतृत्व में एनसीबी जोधपुर के इंटेलिजेंस ऑफिसर शिवनारायण, गांधीनगर सेंटर फॉर एक्सीलेंस के डिप्टी डायरेक्टर अजय सोनी और एनडीपीएस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। यह कार्रवाई जोधाराम पुत्र केवलाजी पुरोहित निवासी आमपुरा, रानीवाड़ा (जालोर) के खेत पर स्थित कृषि कुएं के पास बने मकान में की गई। टीम को वहां एमडी ड्रग निर्माण के लिए रखी गई रासायनिक सामग्री और लैब उपकरणों का बड़ा जखीरा मिला। पुलिस के अनुसार, यह सामग्री नशे के कारोबार की शुरुआत से पहले एकत्र की गई थी।
    विज्ञापन

    बंद मकान से मिला बड़ी मात्रा में केमिकल
    सूत्रों के अनुसार, 4 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान मकान के ताले तोड़कर तलाशी ली गई। एक कमरे में 35 जरी कैन, 8 बड़े ड्रम, कई प्लास्टिक कैन, कांच की बोतलें, पाउडर से भरे कट्टे और अन्य रासायनिक पदार्थ मिले जिन पर किसी कंपनी या ब्रांड का नाम नहीं था। मौके से हीटिंग मशीन, विभिन्न आकार के जार, थर्मामीटर, राउंड बॉटम फ्लास्क, नोजल्स, मैग्नेटिक स्टिरर और अन्य प्रयोगशाला उपकरण भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह सभी सामग्री मादक पदार्थ (एमडी) निर्माण में उपयोगी पाई गई।
     
    एनसीबी और एफएसएल ने की वैज्ञानिक जांच
    5 नवंबर को एनसीबी टीम जोधपुर और 6 नवंबर को गांधीनगर की एनडीपीएस टीम मौके पर पहुंची। वैज्ञानिक जांच में यह पुष्टि हुई कि बरामद की गई सामग्री एमडी ड्रग तैयार करने के लिए उपयुक्त और उपयोगी थी। सभी जब्त उपकरण और केमिकल फिलहाल जांच टीमों के कब्जे में हैं।
     
    आरोपी की पहचान, ठेके पर ली थी जमीन
    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह खेत जोधाराम पुरोहित का है, जिसे उसने भावेश उर्फ भूराराम पुत्र डालूराम जाट निवासी पायला खुर्द (बालोतरा) को ठेके पर दिया था। आरोपी भावेश ने यहां एमडी बनाने की तैयारी में प्रयोगशाला जैसी व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस के मजबूत मुखबिर तंत्र और समय पर कार्रवाई के चलते इस बड़े नशे के नेटवर्क को सक्रिय होने से पहले ही रोक लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एनसीबी टीम आगे की जांच में जुटी है।

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.