Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»अब खुद को सुरक्षित करना है; विक्ट्री स्पीच में व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा क्यों कहा, हो रही चर्चा…
    विदेश

    अब खुद को सुरक्षित करना है; विक्ट्री स्पीच में व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा क्यों कहा, हो रही चर्चा…

    By March 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब खुद को सुरक्षित करना है; विक्ट्री स्पीच में व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा क्यों कहा, हो रही चर्चा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए पांचवी बार राष्ट्रपति की कुर्सी हासिल कर ली है।

    पुतिन को राष्ट्रपति चुनाव में 88 फीसदी वोट मिले। पुतिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद गदगद हैं और उन्होंने विक्ट्री स्पीच में कहा कि यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध जारी रहेगा।

    इस बीच पुतिन ने एक और बात कही, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा है। पुतिन ने अपने बयान में कहा कि रूस अपनी सीमाओं को पहले से ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहा है, खासकर यूक्रेन के साथ लगी सीमाओं पर बफर जोन बनाए जाएंगे। 

    दरअसल, रूस में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जब आखिरी दिन मतदान चल रहा था तो यूक्रेन की तरफ से मॉस्को समेत कई रूसी शहरों पर बम वर्षा की गई।

    यूक्रेनी सेना ने ड्रोन अटैक किए। हालांकि रूसी सेना ने दावा किया था कि उन्होंने यूक्रेन के 35 ड्रोन हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया था लेकिन, फिर भी बड़ी संख्या में शहरों पर ड्रोन गिरे हैं।

    दो लोगों की जान भी गई। इसके अलावा इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। अब रूस ने अपनी सीमाओं को और सुरक्षित रखने के लिए काम शुरू कर दिया है।

    क्रेमलिन ने सोमवार को कहा कि रूसी क्षेत्र को यूक्रेनी हमलों से बचाने का एकमात्र तरीका है- बफर जोन बनाना, जो रूसी क्षेत्रों को सुरक्षित रखेंगे।

    इससे पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोबारा चुनाव जीतने के बाद विक्ट्री स्पीच में इस तरह का क्षेत्र स्थापित करने की संभावना जताई थी।

    पत्रकारों से बातचीत में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, “यूक्रेन ने ड्रोन हमलों से हमारे क्षेत्र में गोलाबारी की। इसलिए हमे अपने सार्वजनिक स्थलों औप आवासीय भवनों को सुरक्षित रखने के उपाय किए जाने चाहिए। उन्हें केवल किसी प्रकार का बफर जोन बनाकर ही सुरक्षित किया जा सकता है ताकि दुश्मन हम पर हमला करने के लिए जो भी साधन इस्तेमाल करे वह सीमा से बाहर हो।”

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.