Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»आतंकियों के डर से घरों में दुबकी पाकिस्तानी पुलिस, वर्दी पहनने से भी लग रहा डर; हड़ताल की और क्या वजह…
    विदेश

    आतंकियों के डर से घरों में दुबकी पाकिस्तानी पुलिस, वर्दी पहनने से भी लग रहा डर; हड़ताल की और क्या वजह…

    By March 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आतंकियों के डर से घरों में दुबकी पाकिस्तानी पुलिस, वर्दी पहनने से भी लग रहा डर; हड़ताल की और क्या वजह…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इन दिनों पाकिस्तान मुश्किल हालात से गुजर रहा है। 

    एक तरफ तालिबान के साथ उसके युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।

    देश के भीतर लगातार आतंकवादी हमलों से लोगों में डर का माहौल है। हाल ये हो गए हैं कि पुलिस के अधिकारी भी आतंकियों के डर से घरों में दुबके हुए हैं।

    उन्हें वर्दी पहनने से भी डर लग रहा है। पाकिस्तान के खैबर पख्चूनख्वा में करीब 1200 पुलिस अधिकारी और जवान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

    आतंकियों का खौफ इस कदर दिमाग पर चढ़ गया है कि पुलिस अधिकारी गश्त पर जाने से भी कतरा रहे हैं। पुलिस थाने बिन जवानों के सूने पड़े हैं। कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिणी वजीरिस्तान इलाके के करीब 1200 पुलिसकर्मी दो दिन से हड़ताल पर हैं।

    बीबीसी की रिपोर्ट है कि लोअर साउथ वज़ीरिस्तान, तोई खोला, स्पेन, तनाई, शिकाई, आजम वारसाक, ज़गज़ई के छह पुलिस स्टेशनों और उनसे जुड़ी चौकियों में यह अनिश्चकालीन हड़ताल चल रही है। दक्षिण वज़ीरिस्तान के छह पुलिस स्टेशनों और उनसे जुड़ी चौकियों में शनिवार से कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं गई है। 

    पुलिस नियमों के अनुसार, किसी भी पुलिस स्टेशन में गश्त, मामलों की जांच, छापेमारी, एफआईआर दर्ज करना, अदालत में पेशी पर उपस्थिति, अधिकारियों की उपस्थिति सहित सभी दैनिक कर्तव्य थानों में डायरी पर दर्ज किए जाते हैं लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हो पा रहा है क्योंकि वे आतंकी हमलों के डर से घरों में दुबके हुए हैं।

    पाकिस्तान में पुलिस की मजबूरियां
    दक्षिणी वज़ीरिस्तान में हड़ताल पर गए पुलिस कर्मियों का कहना है कि क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान प्राइवेट वाहनों का उपयोग करने के लिए उन्हें विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

    कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी इन आरोपों में सस्पेंड भी हो चुके हैं। वे आगे कहते हैं कि उन्हें अपनी कानूनी शक्तियों का प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है। 

    आतंकी हमलों का सता रहा डर
    एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बीबीसी को बताया कि वजीरिस्तान में पुलिस अधिकारी इस समय आतंकवादियों से खतरे का सामना कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि अगर वे सरकारी वाहन या पुलिस मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है और ऐसे में आतंकी हमलों का खतरा बढ़ जाएगा। रात के वक्त आतंकी हमलों का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए रात में गश्ती भी नहीं जा रही है।

    इस पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसी वजह से ज्यादातर अधिकारी सरकारी ड्यूटी करने के लिए अपने निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं।

    18 घंटे की ड्यूटी पर सम्मान नहीं
    पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक और बड़ी समस्या विभिन्न चेक पोस्टों पर अर्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त तैनाती है। उनका कहना है कि इन चेक पोस्टों पर पुलिसकर्मियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता है। वह कहते हैं, ”पुलिसकर्मी लंबे समय तक काम करते हैं।”

    ज्यादातर समय ड्यूटी 18-18 घंटे तक चली जाती है। जबकि 24 घंटे पुलिस स्टेशनों और चौकियों पर रहना पड़ता है। फिर भी हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता।’

    पुलिस अधिकारी उस्मान वजीर ने कहा कि दक्षिण वज़ीरिस्तान में पुलिस के पास कोई अधिकार नहीं है। “हमें केवल इतना आदेश दिया जाता है कि फलां के खिलाफ मामला दर्ज करें, फलां को गिरफ्तार करें, ऐसा करें, वैसा करें।” ऐसी हरकतें हमारे लिए समस्याएं पैदा करती हैं।’

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.