Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»यह कैसी सेना; गाजा में महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स के साथ खिलवाड़ कर रहे नेतन्याहू के लड़ाके, लोगों में भड़का गुस्सा…
    विदेश

    यह कैसी सेना; गाजा में महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स के साथ खिलवाड़ कर रहे नेतन्याहू के लड़ाके, लोगों में भड़का गुस्सा…

    By March 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यह कैसी सेना; गाजा में महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स के साथ खिलवाड़ कर रहे नेतन्याहू के लड़ाके, लोगों में भड़का गुस्सा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फिलिस्तीन के शहर गाजा को कब्र बनाने के बाद नेतन्याहू के लड़ाकों ने एक अजीब सी हरकत की है।

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मानें तो गाजा के लोगों द्वारा छोड़े जा चुके घरों में पाए गए अंडरगार्मेंट्स के साथ इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) हंसी-ठिठोली करता नजर आया है।

    इससे जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिससे दुनियाभर में आक्रोश फैल गया है।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इजरायली सैनिक मुस्कुराते हुए एक हाथ में बंदूक लिए एक कमरे में आराम कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह सोफे पर लेटे एक आदमी के खुले मुंह पर दूसरे हाथ से एक सफेद महिला का अंडरवियर लटकाते हुए दिखाई दे रहा है।

    इस तरहा के तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा भड़क गया है।

    हो रही है नेतन्याहू के लड़ाकों की निंदा
    एक अन्य दृश्य में, एक सैनिक काली ब्रा पहने एक महिला के पुतले को पकड़कर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। उस सैनिक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मुझे गाजा में एक खूबसूरत पत्नी और शानदार रिश्ता मिला।”

    रॉयटर्स द्वारा सत्यापित अधोवस्त्र और पुतले की छवियों और वीडियो को फिलिस्तीनी रिपोर्टर यूनिस तिरावी द्वारा दोबारा पोस्ट किया गया, जिसके बाद इसे हजारों लोगों ने देखा।

    एक तस्वीर में एक सैनिक को महिलाओं के अंडरवियर के पैकेटों से भरे बिस्तर के सामने अपनी बंदूक के साथ पोज देते देखा गया।

    आईडीएफ का आया जवाब
    रिपोर्ट्स की मानें तो एक अन्य तस्वीर में एक सैनिक को एक नग्न महिला के पुतले को पीछे से उसके स्तनों पर हाथ रखकर पकड़े हुए देखा गया।

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शामदासानी ने कहा कि इजरायली सैनिकों की हरकतों की ऐसी तस्वीरें और वीडियो फिलिस्तीनी महिलाओं के साथ-साथ सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक हैं।

    जवाब में आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा कि सेना को उम्मीद है कि सैनिक आदेशों और मूल्यों का पालन करेंगे। नियमों से भटकने वालों और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो और तस्वीरों की जांच की जाएगी। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.