Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»लाल रेखा पार नहीं की जानी चाहिए, खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिकी राजदूत की दो टूक…
    विदेश

    लाल रेखा पार नहीं की जानी चाहिए, खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिकी राजदूत की दो टूक…

    By April 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लाल रेखा पार नहीं की जानी चाहिए, खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिकी राजदूत की दो टूक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 

    भारतीय अधिकारी की कथित संलिप्तता के आरोपों पर अमेरिकी राजदूत ने कहा कि दोनों देश इस मामले में मिलकर काम कर रहे हैं।

    हालांकि किसी भी देश का कोई भी सरकारी कर्मचारी दूसरे देश के नागरिक की हत्या की साजिश में शामिल नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसी लाल रेखा है, जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए।

    चार महीने पहले अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस ने एक चार्जशीट सार्वजनिक की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पन्नू की हत्या की साजिश रची गई, जिसमें भारतीय सरकारी अधिकारी की संलिप्तता थी। 

    अमेरिकी पुलिस ने अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि भारतीय अधिकारी के कहने पर निखिल नाम के एक शख्स ने कॉन्ट्रैक्ट किलर से संपर्क किया और उसे पन्नू की हत्या की सुपारी दी।

    लेकिन, जिस किलर से संपर्क किया गया, वह अमेरिकी पुलिस का मुखबीर था, जिससे यह बात अमेरिकी पुलिस तक पहुंच गई। पन्नू की हत्या के लिए 83 लाख की डील के भी दावे किए गए। अमेरिका के इन आरोपों पर भारत ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जांच कमेटी का आदेश दिया। 

    अब इस मसले पर भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बयान दिया है। एएनआई को दिए इंटरव्यू में एरिक ने कहा कि पन्नू की हत्या की साजिश की जांच में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।

    अमेरिकी धरती में भारत के खिलाफ खालिस्तानी विरोध और पन्नू द्वारा लगातार धमकियां जारी करने के सवाल पर गार्सेटी ने कहा कि अमेरिकी प्रणाली “बेहतर या बदतर” दोनों स्थितियों में प्रीडम स्पीच की रक्षा करती है। एक अमेरिकी नागरिक को केवल उसके देश के कानूनों के अनुसार ही दोषी ठहराया जा सकता है।

    बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत में एक कुख्यात आतंकवादी है, जिसके पास अमेरिकी और कनाडाई नागरिकता है। वह कई बार भारत के खिलाफ धमकियां दे चुका है।

    पिछले साल पन्नू ने 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी पर भारतीय संसद पर हमले की धमकी दी। इसके अलावा आईपीएल मैच और वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर भी उसने धमकियां जारी की थी।

    किसी भी देश को लाल रेखा पार नहीं करनी चाहिए
    एएनआई के साथ इंटव्यू में, गार्सेटी ने कहा, “किसी अमेरिकी नागरिक को अमेरिकी अदालत में दोषी ठहराए जाने या किसी अन्य देश में आपराधिक मामले के लिए निर्वासित किए जाने के लिए हमारे कानून के अनुरूप होना होगा और इसलिए हम काम करना जारी रखेंगे।”

    पन्नू की हत्या की कथित साजिश की चल रही जांच का जिक्र करते हुए, गार्सेटी ने कहा कि यह सच है कि नई दिल्ली और वाशिंगटन आपराधिक कार्रवाई के पीछे के लोगों को पकड़ने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं, जो दर्शाता है कि वर्तमान में भारत-अमेरिका संबंध कितने मजबूत और करीबी हैं हालांकि, ‘लाल रेखा’ को पार नहीं किया जाना चाहिए और किसी भी देश का कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी विदेशी नागरिक की हत्या की साजिश में शामिल नहीं हो सकता है। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है।”

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.