Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»ताइवान में 25 साल का सबसे ताकतवर भूकंप…
    विदेश

    ताइवान में 25 साल का सबसे ताकतवर भूकंप…

    By April 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ताइवान में 25 साल का सबसे ताकतवर भूकंप…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ताइवान में आए तेज भूकंप ने सात लोगों की जान ली है।

    सैकड़ों घायल हुए हैं, भूकंप के बाद जारी सुनामी की चेतावनी रद्द की गई।

    ताइवान के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (सीडब्ल्यूए) के मुताबिक, 3 अप्रैल की सुबह 7.2 तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप का केंद्र ताइवान के दक्षिणपूर्वी शहर हुआलिएन के पास था।

    सीडब्ल्यूए ने बताया कि भूचाल जमीन में 15.5 किलोमीटर की गहराई से निकला।इतिहास के सबसे भयानक भूकंप भूकंप के चलते कम-से-कम सात लोगों की मौत हुई है और 700 से ज्यादा घायल हैं।

    दमकल विभाग ने जमींदोज इमारतों की संख्या 25 बताई है। इनमें से आधी हुआलिएन में हैं। ताइवान के प्रसारक टीवीबीएस ने कई धराशायी इमारतों की फुटेज दिखाई है।

    वीडियो में तिरछी हो चुकी कई इमारतें भी दिख रही हैं। भूकंप के बाद भी झटकों की चेतावनी ताइवान की राजधानी ताइपे के सिस्मोलॉजी सेंटर के डायरेक्टर वु शिएन-फू के मुताबिक यह “25 साल में आया सबसे तगड़ा भूकंप” है।

    वू ने पत्रकारों को बताया, “भूकंप जमीन के करीब था और शैलो था। इसका असर ताइवान और उसके द्वीपों पर महसूस किया गया” धरती में 0 से 70 किलोमीटर की गहराई से उठने वाले भूकंप को कहा जाता है। ताइवान में इससे पहले 1999 में बेहद ताकतवर भूचाल आया था। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 7।

    6 थी, उस भूंकप ने 2,400 लोगों की जान ली। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तेज भूकंप के बाद आने वाले झटके आने वाले दिनों में द्वीप को फिर से हिला सकते हैं।

    वू ने चेतावनी देते हुए कहा है, “जनता को महत्वपूर्ण चेतावनियों और संदेशों पर ध्यान देना चाहिए और भूकंप के बाद बाहर निकलने के लिए तैयार रहना चाहिए” ताइवान नियमित रूप से भूगर्भीय हलचल पर नजर रखता है।

    द्वीप दो टेक्टॉनिक प्लेटों के जुड़ाव के नजदीक स्थित है। टेक्टॉनिक प्लेटों की हलचल के कारण ही ताइवान के पड़ोसी जापान में हर साल करीब 1,500 भूकंप आते हैं। सुनामी की चेतावनी रद्द ताइवान के तटीय इलाके से उठे भूकंप के बाद जापान और फिलीपींस ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की थी।

    जापानी प्रशासन को आशंका थी कि कई मीटर ऊंची समुद्री लहरें उनके दक्षिणी द्वीपों से टकरा सकती हैं. फिलीपींस ने भी अपने तटीय इलाकों के लिए ऐसी ही चेतावनी जारी की थी।

    हालांकि बाद में दोनों देशों ने इस अलर्ट को रद्द कर दिया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि उनका देश ताइवान को हर जरूरी मदद देने के लिए तैयार है।

    ताइवान को “समुद्र पार का पड़ोसी” बताते हुए किशिदा ने भूकंप की खबर को अफसोसजनक बताया। मार्च 2011 में जापान के होंसु द्वीप पर 9.0 तीव्रता वाला भूंकप आया। इस भूकंप से पैदा हुई सुनामी लहरों ने फुकुशिमा परमाणु संयत्र की पावर सप्लाई काट दी।

    परमाणु रिएक्टरों की कूलिंग बंद होने का कारण फुकुशिमा परमाणु त्रासदी सामने आई। माना जाता है कि 2011 के भूकंप और सुनामी ने जापान में करीब 18,500 लोगों की जान ली।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.